लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Election 2024: "अगर योगी, मोदी को अपना नहीं समझते, ...गद्दार", सांसद महेश शर्मा ने विपक्षी पर बोला हमला

By आकाश चौरसिया | Updated: April 17, 2024 15:39 IST

Noida Lok Sabha Election 2024: गौतमबुद्ध नगर से भाजपा के प्रत्याशी महेश शर्मा ने राजपूत समुदाय के सम्मेलन में विपक्षी उम्मीदवार महेंद्र नागर पर जमकर हमला बोला। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जो योगी, मोदी को अपना नहीं समझता, वो अपने बाप को अपना नहीं समझता।

Open in App
ठळक मुद्देLok Sabha Election 2024: नोएडा में हुई एक रैली में महेश शर्मा ने कर दी ऐसी टिप्पणी Lok Sabha Election 2024: उनकी इस बात का वीडियो जमकर वायरल हो रहा हैLok Sabha Election 2024: इसमें वो प्रधानमंत्री और यूपी मुख्यमंत्री के बारे में बात करते दिखे

Noida Lok Sabha Election 2024: गौतमबुद्ध नगर से भाजपा के प्रत्याशी महेश शर्मा ने आयोजित हुए एक सम्मेलन में कहा कि जो भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना नहीं समझते, वह अपने बाप को भी अपना नहीं समझते हैं। इतने पर ही नहीं रुके भाजपा प्रत्याशी, उन्होंने आगे कहा कि अगर योगी मोदी से ज्यादा कोई अपना है और अपना कहने की बात करता है तो वह देश का गद्दार है। उनकी इस टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर खूब वायरल हो रहा है। 

ये बात उन्होंने विपक्षी उम्मीदवार महेंद्र नागर के लिए कही, क्योंकि सपा उम्मीदवार ने कैंपेन के दौरान भाजपा के बजाय सपा को वोट देने की अपील की और कहा कि इस बार सपा को जिताना है। इस बात की जानकारी मौजूदा सांसद और भाजपा उम्मीदवार महेश शर्मा को हुई, तो उन्होंने भरी सभा में विपक्षी कैंडिडेट पर जमकर निशाना साधा। यह उस समय की बात है, जब राजपूत समुदाय की ओर से बैठक बुलाई गई थी। 

गौतमबुद्ध नगर लोकसभा 2024 सीट से भाजपा ने मौजूदा सांसद महेश शर्मा को टिकट दिया है, जबकि उनके सामने समाजवादी पार्टी ने महेंद्र नागर को उतार दिया है। महेंद्र नागर भी एक डॉक्टर हैं और वो साल 1999 से राजनीति में हैं। महेंद्र नागर ने कांग्रेस पार्टी से अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की और फिर साल 2022 में वो समाजवादी पार्टी से जुड़ गए। 

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024Gautam Buddha Nagarनरेंद्र मोदीयोगी आदित्यनाथसमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?