लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Election 2024: बीजेपी में शामिल हुए वायुसेना के पूर्व प्रमुख आरकेएस भदौरिया, गाजियाबाद से मिल सकता है टिकट

By अंजली चौहान | Updated: March 24, 2024 13:10 IST

आरकेएस भदौरिया 30 सितंबर 2019 से 30 सितंबर 2021 तक 23वें वायुसेना प्रमुख के पद पर रहे। लोकसभा चुनाव से पहले वह आज बीजेपी में शामिल हो गए।

Open in App

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर रखते हुए कई हस्तियों का पार्टियों में शामिल होना जारी है। रविवार 24 मार्च को भारतीय वायुसेना के पूर्व प्रमुख आरकेएस भदौरिया ने भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर ली है। उन्होंने दिल्ली में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े की मौजूदगी पार्टी में शामिल होने की प्रक्रिया पूरी की।

पूर्व वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल (सेवानिवृत्त) आरकेएस भदौरिया सशस्त्र बलों में पद से सेवानिवृत्त होने के लगभग ढाई साल बाद राजनीति में शामिल हुए हैं। जानकारी के अनुसार, बीजेपी की ओर से उन्हें गाजियाबाद से मैदान में उतारा जा सकता है। 

आरकेएस भदौरिया 30 सितंबर 2019 से 30 सितंबर 2021 तक 23वें वायुसेना प्रमुख के पद पर रहे। वह आगरा जिले की बाह तहसील के निवासी हैं।

एक अन्य सैन्य दिग्गज जनरल वीके सिंह गाजियाबाद सीट से मौजूदा लोकसभा सांसद हैं। वह इस निर्वाचन क्षेत्र से दो बार सांसद हैं, पहली बार 2014 में और फिर 2019 में मैदान में उतरे। भाजपा ने अब तक जारी उम्मीदवारों की चार सूचियों में गाजियाबाद सीट पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है।

भाजपा के शीर्ष नेताओं ने कल सीईसी की बैठक की थी और उम्मीद है कि पार्टी आज अपनी पांचवीं सूची जारी करेगी। 

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024BJPलोकसभा चुनावDelhi BJPLok Sabha Elections
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतManali Municipal Council Poll Results 2026: 7 में से 7 सीट पर जीत?, बीजेपी ने मनाली नगर परिषद में सत्ताधारी कांग्रेस का सूपड़ा किया साफ?

भारत अधिक खबरें

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?