लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Election 2024 Dates Live: 4 मुख्य बिंदुओं पर चुनाव आयोग की रहेगी नजर, फॉर्म 12 डी के तहत इन उम्र के लोगों तक पहुंचेंगे घर-घर

By आकाश चौरसिया | Updated: March 16, 2024 15:48 IST

Open in App

LS Election Dates Live: आज चुनाव आयोग देश भर के लिए लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चुनावी तारीखों की घोषणा कर रहे हैं। अब इसके चंद घंटों बाद ही देश भर में आचार संहिता लागू हो जाएगी। इसी के साथ बता दें कि 17वीं लोकसभा का कार्यकाल 16 जून को खत्म हो जाएगा। सीईसी ने ये राजनीतिक दलों को चेताते हुए कहा, दुश्मनी जमके करो, "दुश्मनी जम कर करो लेकिन ये गुंजाइश रहे, जब कभी हम दोस्त हो जाएँ तो शर्मिंदा न हों"। 

चुनाव आयोग ने कहा कि 17 लोकसभा चुनाव और 400 से ज्यादा विधानसभा चुनाव करा चुके हैं। पिछले 1 साल के अंदर करीब 12 चुनाव हुए हैं और हिंसा मुक्त हुए। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा, पिछले 2 साल चुनाव में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए तैयारी की है। 21.5 करोड़ युवा (18-29) पहली बार वोट करेंगे, 1.82 करोड़ मतदाता पहली बार वोट करेंगे और बड़े मतदाता के रुप में हिस्सा लेने जा रहे हैं। 49.7 करोड़ पुरुष मतदाता हैं। 18-19 साल की 45 लाख महिला मतदाता हैं। 20 से 29 साल के 19.74 करोड़ मतादाता हैं। 

88.4 लाख दिव्यांग लोग हैं, ट्रांसजेंडर 48,000 वोटर हैं। देश में रजिस्टर्ड वोटर 97 करोड़ हैं। हमारे साथ सोशल मीडिया में प्रभाव रखने वाले लोग भी जुड़ेंगे। दिव्यांगों के लिए रैंप, शेड, पर्याप्त लाइट का इंतजाम होगा और व्हील चेयर का भी इंतजाम किया जाएगा। फॉर्म 12 डी पहुंचाएंगे, पहली बार ये व्यवस्था लागू होगी। 85 वर्ष से ऊपर वोटरों को लेकर बर्फ से भी जाएंगे, चाहे कैसे भी वोटरों से जुड़ेंगे।

Know your candidate चुनाव आयोग के जरिए आप कैंडिडेट के बारे में जान सकेंगे। क्रिमिनल छवि वाले लोगों को 3 बार पेपर में इस्तेहार देना होगा। पैसे बांटने का केस है, तो फोटो लेकर बस डालें और 100 मिनट के अंदर शिकायत का निराकरण होगा। पैसा, हिंसा, जासूसी, गलत जानकारी के बारे में चुनाव आयोग लगने जा रहा है। 

आचार संहिता का मतलब ये है कि देश में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए चुनाव आयोग नियम बनाता है, जिसे आचार संहिता कहा जाता है। इसके लागू होते ही सरकार के कार्यों में बदलाव भी हो जाते हैं। टीवी, सोशल मीडिया, 1905 की कॉलिंग कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं और इसके आधार पर अधिकारी सख्त कार्रवाई करेगा।  

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024चुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो