लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Election 2024: "भाजपा ने उस बांसुरी स्वराज को टिकट दिया है, जिन्होंने कोर्ट में भगोड़े ललित मोदी का केस लड़ा है", आप नेता आतिशी का आरोप

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 4, 2024 09:28 IST

दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने भाजपा द्वारा दिवंगत सुषमा स्वराज की बेटी को नई दिल्ली संसदीय सीट से टिकट दिये जाने का विरोध करते हुए कहा कि पेशे के वकील बांसुरी स्वराज कोर्ट में देश विरोधी ताकतों की पैरवी करती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआम आदमी पार्टी ने नई दिल्ली से भाजपा की प्रत्याशी बांसुरी स्वराज का विरोध किया आप ने कहा कि पेशे के वकील बांसुरी स्वराज कोर्ट में देश विरोधी ताकतों की पैरवी करती हैंभाजपा प्रत्याशी बांसुरी स्वराज ने एक नहीं कई बार कोर्ट में भगोड़े ललित मोदी की पैरवी की है

नई दिल्ली: भाजपा द्वारा लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी करने के बाद से पक्ष-विपक्ष में जुबानी जंग अब काफी तेज हो गई है।

आरोप-प्रत्यारोप के इसी क्रम में दिल्ली की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (आप) ने बीते रविवार को भाजपा द्वारा दिवंगत नेता सुषमा स्वराज की बेटी को नई दिल्ली संसदीय सीट से टिकट दिये जाने का विरोध करते हुए कहा कि पेशे के वकील बांसुरी स्वराज कोर्ट में देश विरोधी ताकतों की पैरवी करती हैं।

समाचार वेबसाइट इंडिया टुडे के अनुसार बीते रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए दिल्ली की मंत्री आतिशी ने कहा, ''नई दिल्ली सीट से भाजपा की प्रत्याशी बांसुरी स्वराज ने एक नहीं कई बार कोर्ट में भगोड़े ललित मोदी की पैरवी की है,  जो देश से कई करोड़ रुपये का गबन करके फरार है। उन्होंने 2012 से निचली अदालतों से लेकर 2014 तक पासपोर्ट केस में सुप्रीम कोर्ट में लगातार ललित मोदी का बचाव किया है।''

आतिशी ने कहा, "सुप्रीम कोर्ट के डिवीजन बेंच का आदेश आने से पहले ललित मोदी अपना पासपोर्ट लेकर विदेश भाग गया और अभी तक वापस नहीं लौटा। ललित मोदी ने ट्वीट करके बांसुरी स्वराज को उनका केस लड़ने के लिए धन्यवाद भी दिया है।"

इसके साथ आप नेता आतिशी ने यह भी आरोप लगाया कि मणिपुर हिंसा के दौरान जब दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाया गया तो बांसुरी स्वराज सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार के साथ खड़ी थीं। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा, "आज वह नई दिल्ली सीट से भाजपा की प्रत्याशी हैं, ऐसे में भला कैसे महिलाओं के पास जाकर अपने लिए वोट मांगेंगी।"

अरविंद केजरीवाल की पार्टी आप ने रविवार को मांग की कि भाजपा को बांसुरी स्वराज के स्थान पर नई दिल्ली सीट से किसी अन्य को उम्मीदवार बनाना चाहिए। आतिशी ने यह भी आरोप लगाया कि बांसुरी स्वराज ने सुप्रीम कोर्ट में चंडीगढ़ के 'फर्जी मेयर' के मामले में उसका बचाव किया था।

उन्होंने कहा, "जब चंडीगढ़ मेयर के चुनाव हुए और वोटों की चोरी का प्रयास हुआ तो भारत के मुख्य न्यायाधीश ने इसे लोकतंत्र की हत्या कहा। वहीं स्वराज सुप्रीम कोर्ट में भाजपा के फर्जी मेयर के पक्ष में खड़ी हुई थीं।"

आतिशी की तरह नई दिल्ली से लोकसभा के लिए विपक्षी गठबंधन इंडिया के उम्मीदवार सोमनाथ भारती ने भी मांग की कि बांसुरी स्वराज और भाजपा को ऐसी गलती के लिए माफी मांगनी चाहिए।

जिसके जवाब में पलटवार करते हुए भाजपा प्रत्याशी बांसुरी स्वराज ने आप प्रत्याशी सोमनाथ भारती को आरोपों के लपेटे में लेते हुए जमकर खरीखोटी सुनाई और पूछा कि पार्टी ने ऐसे उम्मीदवार को मैदान में क्यों उतारा, जिसे बीते शनिवार को राजिंदर नगर में अपने ही कैडर द्वारा कथित तौर पर पीटा गया हो।

उन्होंने कहा, "विपक्षी गठबंधन इंडिया और आम आदमी पार्टी ने भला ऐसे उम्मीदवार को कैसे टिकट दे दिया, जिसे अपनी पार्टी के सदस्यों द्वारा पसंद नहीं किया जा रहा हो। वे हमारे खिलाफ आरोप लगा सकते हैं, लेकिन लोग उन्हें चुनाव में जवाब देंगे।"

मालूम हो कि दिवंगत सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज भाजपा के टिकट पर नई दिल्ली सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगी। वह इस सीट से केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी की जगह लेंगी।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024Aam Aadmi Partyआम आदमी पार्टीआतिशी मार्लेनादिल्लीdelhi
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील