लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Election 2024: बीजेडी सांसद अनुभव मोहंती ने ज्वाइन की बीजेपी, अब इस सीट से लड़ेंगे चुनाव

By आकाश चौरसिया | Updated: April 1, 2024 15:43 IST

बीजू जनता दल से सांसद अनुभव मोहंती ने पार्टी राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े की मौजूदगी में भाजपा ज्वाइन कर ली है। हाल में उन्होंने बीजेडी की अपनी प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देबीजेडी सांसद अनुभव मोहंती ने भाजपा ज्वाइन कीउन्होंने बीजेडी की अपनी प्राथमिक सदस्यता से भी शनिवार को इस्तीफा दिया थाअनुभव मोहंती ओडिशा के केन्द्रापड़ा लोकसभा सीट से सांसद हैं

नई दिल्ली: बीजू जनता दल से सांसद अनुभव मोहंती ने पार्टी राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े की मौजूदगी में भाजपा ज्वाइन कर ली है। हाल में उन्होंने बीजेडी की अपनी प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दिया था। अनुभव मोहंती ओडिशा के केन्द्रापड़ा लोकसभा सीट से सांसद हैं। मोहंती ने बीते शनिवार को बीजू जनता दल से इस्तीफा दिया था। मोहंती नेता होने के साथ-साथ मंझे हुए कलाकार भी हैं। 

अनुभव मोहंती के साथ लोकप्रिय अभिनेता, जो कोरई से विधानसभा से पूर्व विधायक आकाश दास नायक, भुवनेश्वर से पूर्व विधायक प्रियदर्शी मिश्रा ने भी पार्टी से शनिवार को इस्तीफा दिया था। पूर्व विधायक प्रियदर्शी मिश्रा बीजेपी में शामिल हो गए हैं, जबकि अन्य दो अभिनेता से नेता बने आकाश एवं अनुभव ने भी भाजपा ज्वाइन कर ली है। इनसे पहले ओडिशा से अभिनेता और पूर्व सांसद सिद्धांत महापात्र, अरिंदम राय भी बीजद से इस्तीफा दे चुके हैं। 

अनुभव मोहंती का राजनीतिक करियरसाल 2019 में अनुभव मोहंती ने बीजेडी के टिकट से लोकसभा चुनाव लड़ा और विजय भी हुए। इससे पहले वो बीजू जनता दल से राज्यसभा सांसद भी रह चुके हैं। लेकिन, इस बार के लोक सभा चुनाव 2024 में अनुभव का टिकट कटने जा रहा था। ऐसे में उन्होंने बीजेडी का साथ छोड़, भाजपा का दामन थामा है। और अब यह तय है कि उन्हें पार्टी केंद्रापड़ा से मैदान में उतार सकती है।

टॅग्स :लोकसभा संसद बिललोकसभा चुनाव 2024BJPBJD
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप