लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस छोड़कर BJP में शामिल हुईं राधिका खेड़ा, अभिनेता शेखर सुमन भी पार्टी से जुड़े

By आकाश चौरसिया | Updated: May 7, 2024 13:08 IST

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देने के बाद पूर्व राष्ट्रीय मीडिया समन्वयक राधिका खेड़ा और अभिनेता शेखर सुमन ने आज भाजपा की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान पार्टी के बड़े नेता मौजूद रहें।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस की पूर्व मीडिया समन्वयक राधिका खेड़ा ने भाजपा ज्वाइन कीराधिका ने कल कांग्रेस से इस्तीफा देते हुए कई बड़े आरोप पार्टी नेताओं पर लगाएं थेउनके अलावा मशहूर अभिनेता शेखर सुमन भी पार्टी के साथ जुड़े

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय मीडिया समन्वयक राधिका खेड़ा और मशूहर अभिनेता शेखर सुमन ने भाजपा ज्वाइन की। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े और मीडिया प्रभारी अनिल बालूनी, संजय मयूख भी रहें। गौरतलब है कि राधिका ने कल ही कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देते हुए कहा था कि छत्तीसगढ़ में चुनाव के दौरान उनके साथ दुर्व्यवहार हुआ और इसे लेकर उन्होंने कांग्रेस के कई सीनियर नेताओं से अपनी बात रखी, लेकिन उनकी किसी ने मदद नहीं की। इसके बाद उन्हें इस तरह का बड़ा फैसला लेना पड़ा।  

भाजपा ज्वाइन करते ही कांग्रेस नेता राधिका खेड़ा ने कहा, "रामभक्त होने के नाते, रामलला के दर्शन करने के कारण कौशल्या माता की धरती पर मेरे साथ जिस तरह से दुर्व्यवहार किया गया, अगर मुझे भाजपा सरकार का संरक्षण नहीं मिला होता तो मैं यहां तक ​​नहीं पहुंच पाती। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस अब महात्मा गांधी वाली कांग्रेस नहीं रही है, यह हिंदू और राम विरोधी पार्टी बनकर रह गई"।

इसके बाद अभिनेता शेखर सुमन ने भी भाजपा ज्वाइन करने मीडिया से कहा, "कल तक मुझे ये नहीं पता था कि आज मैं यहां बैठूंगा और यह कभी ऐसे भी घटित होती हैं जिसका आपको पता नहीं होता है। मैं यहां बहुत सकारात्मकता भरी सोच के साथ आया हूं और मैं ईश्वर का धन्यवाद करना चाहता हूं कि उन्होंने मुझे यहां भेजा"। 

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024BJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम