लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Election 2024: दूसरे चरण में 12 राज्यों की 88 लोकसभा सीटों पर होगा मतदान, देखिए पूरी लिस्ट

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: April 22, 2024 16:25 IST

दूसरे चरण में असम की 5, बिहार की 5, छत्तीसगढ़ की 3, जम्मू एवं कश्मीर की 1, कर्नाटक की 14, केरल की 20, मध्य प्रदेश की 6, महाराष्ट्र की 8, राजस्थान की 13, त्रिपुरा की 1, उत्तर प्रदेश की 8, और पश्चिम बंगाल की 3 सीटों पर चुनाव होने हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदूसरे चरण में 26 अप्रैल को 12 राज्यों और केंद्र शासित राज्यों की 88 लोकसभा सीटों पर मतदान होगाकेरल की सभी 20 सीटों पर 26 अप्रैल को ही मतदान होगापहले चरण में 19 अप्रैल को 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 102 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान हुआ

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 19 अप्रैल को 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 102 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान हुआ। पहले चरण में हुए मतदान का आंकड़ा 65.5 फीसदी रहा। अब दूसरे चरण में 26 अप्रैल को 12 राज्यों और केंद्र शासित राज्यों की 88 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। केरल की सभी 20 सीटों पर 26 अप्रैल को ही मतदान होगा। दूसरे चरण में किन राज्यों की कितनी और कौन सी सीटों पर चुनाव होने हैं, इसकी जानकारी हम आपको देने जा रहे हैं।

दूसरे चरण में असम की 5, बिहार की 5, छत्तीसगढ़ की 3, जम्मू एवं कश्मीर की 1, कर्नाटक की 14, केरल की 20, मध्य प्रदेश की 6, महाराष्ट्र की 8, राजस्थान की 13, त्रिपुरा की 1, उत्तर प्रदेश की 8, और पश्चिम बंगाल की 3 सीटों पर चुनाव होने हैं। 

किन सीटों पर हैं चुनाव

असम: दर्रांग-उदालगुरी, डिफू, करीमगंज, सिलचर और नौगांव

बिहार: किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर और बांका।

छत्तीसगढ़: राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर।

जम्मू-कश्मीर: जम्मू लोकसभा

कर्नाटक: उडुपी-चिकमगलूर, हासन, दक्षिण कन्नड़, चित्रदुर्ग, तुमकुर, मांड्या, मैसूर, चामराजनगर, बेंगलुरु ग्रामीण, बेंगलुरु उत्तर, बेंगलुरु केंद्रीय, बेंगलुरु दक्षिण,चिकबल्लापुर और कोलार।

केरल: कासरगोड, कन्नूर, वडकरा, वायनाड, कोझिकोड, मलप्पुरम, पोन्नानी, पलक्कड़, अलाथुर, त्रिशूर, चलाकुडी, एर्णाकुलम, इडुक्की, कोट्टायम, अलाप्पुझा, मवेलिक्कारा, पथानमथिट्टा, कोल्लम, अट्टिंगल और तिरुअनंतपुरम।

मध्य प्रदेश: टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा और होशंगाबाद।

महाराष्ट्र: बुलढाणा, अकोला, अमरावती, वर्धा, यवतमाल- वाशिम, हिंगोली, नांदेड़ और परभणी।

राजस्थान: टोंक-सवाई माधोपुर, अजमेर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालोर, उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा और झालावाड़-बारा।

त्रिपुरा: त्रिपुरा पूर्व।

उत्तर प्रदेश: अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ और मथुरा।

पश्चिम बंगाल: दार्जिलिंग, रायगंज और बालूरघाट।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के लिए अब छह अन्य चरण (26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई, 20 मई, 25 मई और एक जून) शेष हैं। मतगणना चार जून को होगी। पहले चरण में सबसे ज्यादा सीट पर मतदान हुआ। इस चरण में 16.63 करोड़ से अधिक लोग - 8.4 करोड़ पुरुष, 8.23 करोड़ महिलाएं और 11,371 तृतीय लिंग के मतदाता - अपने मताधिकार का प्रयोग करने के पात्र थे। इस चरण में पहली बार मतदान के पात्र मतदाताओं की संख्या 35.67 लाख थी, इसके अलावा 20-29 वर्ष की आयु वर्ग के 3.51 करोड़ मतदाता थे।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024चुनाव आयोगउत्तर प्रदेशअसमकेरलबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप