लाइव न्यूज़ :

बंगाल चुनावी हिंसा: बीजेपी की चुनाव आयोग से मांग- पश्चिम बंगाल के कुछ इलाकों में हो दोबारा चुनाव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 20, 2019 13:34 IST

लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण व सातवें चरण के दौरान बीजेपी और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच हिंसा की घटना सामने आई थी। इसे लेकर बीजेपी मंत्रिमंडल ने चुनाव आयोग के साथ बातचीत की।

Open in App
ठळक मुद्दे पिछले छह चरणों के मतदान के दौरान भी पश्चिम बंगाल में हिंसा देखी गई हिंसा में महान शिक्षाविद् और समाज सुधारक ईश्वरचंद विद्यासागर की मूर्ति को तोड़ दिया गया था

पश्चिम बंगाल में चुनावी हिंसा को लेकर बीजेपी ने चुनाव आयोग से बंगाल के कुछ इलाको में दोबारा चुनाव कराने की मांग की है। बीजेपी मंत्रिमंडल का चुनाव आयोग के साथ मुलाकात के बाद केंद्रीय मंत्री व बीजेपी नेता ने कहा कि हमने चुनाव आयोग के सामने चुनाव के दौरान बंगाल हिंसा का मुद्दा उठाया है।

पत्रकारों से बातचीत के दौरान पीयूष गोयल ने कहा कि हमने चुनाव आयोग से पश्चिम बंगाल के कुछ इलाकों में दोबारा चुनाव कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि हमने आयोग से यह भी मांग कि है कि बंगाल में हमारे जिन कार्यकर्ताओं पर फर्जी केस दर्ज किए गए हैं, उनको खत्म किया जाए।  

लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण व सातवें चरण के दौरान बीजेपी और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच हिंसा की घटना सामने आई थी।  छह चरणों के मतदान के दौरान भी पश्चिम बंगाल में हिंसा देखी गई। रिपोर्ट के मुताबिक इलाके में गोलीबारी और बमबारी भी की गई थी। हिंसा में कुछ एक वाहनों को आग लगा दी गई थी। 

मालूम हो कि पिछले छह चरणों के मतदान के दौरान भी पश्चिम बंगाल में हिंसा देखी गई। कोलकाता में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो के दौरान भी हिंसक झड़प सामने आई थी। हिंसा में महान शिक्षाविद् और समाज सुधारक ईश्वरचंद विद्यासागर की मूर्ति को तोड़ दिया गया था। बीजेपी और टीएमसी दोनों पार्टियां एक-दूसरे पर मूर्ति तोड़े जाने का आरोप लगा रही हैं। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावपश्चिम बंगाल लोकसभा चुनाव 2019पीयूष गोयलभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)टीएमसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवकील की ड्रेस में कोलकाता हाई कोर्ट पहुंचीं ममता बनर्जी, कोर्ट में रखी दलीलें

भारतTMC ने कहा, पश्चिम बंगाल की 31 सीटों पर SIR ने बीजेपी की जीत के अंतर से भी ज़्यादा वोट हटा दिए, सुप्रीम कोर्ट ने दिया जवाब

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावः अमित शाह के दांव से ममता बनर्जी चारों खाने चित!

भारत'रवींद्र जयंती के लिए परमिशन तक नहीं दी गई', ममता बनर्जी ने घर पर दी श्रद्धांजलि, BJP पर साधा निशाना

भारतसुवेंदु अधिकारी के सीएम पद की शपथ लेने के तुरंत बाद अभिषेक बनर्जी ने बंगाल चुनाव में धांधली का आरोप लगाया

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?