लाइव न्यूज़ :

एक्जिट पोल से टीआरएस को झटका, उत्साह कम, उम्मीद पर पानी फिरा

By भाषा | Updated: May 20, 2019 15:04 IST

मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की अगुवाई वाली टीआरएस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘‘हमारा पूर्वानुमान था कि ना तो राजग को और ना ही संप्रग को अपने दम पर बहुमत मिलेगा। एक्जिट पोल के नतीजों की मानें तो हम गलत साबित होने जा रहे हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्देएक्जिट पोल के अनुसार राजग अपने दम पर सत्ता में लौटने वाला है तो गैर-कांग्रेसी, गैर-भाजपाई क्षेत्रीय दलों का संघीय मोर्चा बनाने का राव का प्रयास निसंदेह बेकार जाएगा। टीआरएस के सूत्रों ने कहा था कि पार्टी की प्रतिक्रिया इस बात पर निर्भर करती है कि राजग या संप्रग के बहुमत के करीब नहीं पहुंचने पर भाजपा और कांग्रेस स्थिति से कैसे निपटेंगे। 

एक्जिट पोल के नतीजों में मोदी सरकार के दूसरी बार सत्तारूढ़ होने के पूर्वानुमानों से तेलंगाना राष्ट्र समिति के खेमे में उत्साह कम पड़ गया है। यह पार्टी त्रिशंकु लोकसभा होने की स्थिति में अहम किरदार निभाने की सोच रही थी लेकिन उसकी संभावना धूमिल पड़ गयी है।

मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की अगुवाई वाली टीआरएस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘‘हमारा पूर्वानुमान था कि ना तो राजग को और ना ही संप्रग को अपने दम पर बहुमत मिलेगा। एक्जिट पोल के नतीजों की मानें तो हम गलत साबित होने जा रहे हैं।’’

एक राजनीतिक विश्लेषक ने कहा कि अगर एक्जिट पोल के अनुसार राजग अपने दम पर सत्ता में लौटने वाला है तो गैर-कांग्रेसी, गैर-भाजपाई क्षेत्रीय दलों का संघीय मोर्चा बनाने का राव का प्रयास निसंदेह बेकार जाएगा। तेलंगाना में लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान टीआरएस ने बार-बार दावा किया कि पार्टी सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाएगी।

राव ने पिछले साल संघीय मोर्चा बनाने का विचार रखा था और ममता बनर्जी (तृणमूल कांग्रेस), अखिलेश यादव (सपा), एम के स्टालिन (द्रमुक), नवीन पटनायक (बीजद) और एच डी देवगौड़ा (जेडीएस) समेत कई क्षेत्रीय क्षत्रपों से मुलाकात की थी।

टीआरएस के सूत्रों ने कहा था कि पार्टी की प्रतिक्रिया इस बात पर निर्भर करती है कि राजग या संप्रग के बहुमत के करीब नहीं पहुंचने पर भाजपा और कांग्रेस स्थिति से कैसे निपटेंगे। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावतेलंगाना लोकसभा चुनाव 2019के चंद्रशेखर रावराष्ट्रीय रक्षा अकादमीकांग्रेसममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज