लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनावः सर्वे में केन्द्रीय मंत्री हार रहे हैं, मुख्यमंत्री पुत्र जीत रहे हैं!

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: April 2, 2019 09:26 IST

सर्वे का सबसे दिलचस्प नतीजा यह है कि जोधपुर से बीजेपी के केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह चुनाव हार सकते हैं, जहां से सीएम अशोक गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत चुनाव लड़ रहे हैं.

Open in App
ठळक मुद्देसर्वे के अनुसार कांग्रेस की जीत वाली सीटें हैं- जोधपुर, अलवर, बाड़मेर, सीकर, धौलपुर और टोंक.सीएम रही वसुंधरा राजे के खिलाफ विस चुनाव लड़ने और हारने वाले  वाले मानवेन्द्र सिंह को बाड़मेर से कांग्रेस ने टिकट दिया है.

लोस चुनाव में राजस्थान में क्या होगा, इसको लेकर सियासी चर्चाओं का बाजार गर्म है. इस बीच एक न्यूज चैनल के सर्वे पर भरोसा करें तो वर्ष 2014 की तरह बीजेपी का मिशन- 25 तो सफल नहीं होगा, लेकिन 19 सीटें मिल सकती हैं.

सर्वे का सबसे दिलचस्प नतीजा यह है कि जोधपुर से बीजेपी के केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह चुनाव हार सकते हैं, जहां से सीएम अशोक गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत चुनाव लड़ रहे हैं. यही नहीं, सर्वे के अनुसार सीएम रहीं वसुंधरा राजे के बेटे दुष्यंत सिंह भी चुनाव जीत रहे हैं.

सर्वे के अनुसार कांग्रेस की जीत वाली सीटें हैं- जोधपुर, अलवर, बाड़मेर, सीकर, धौलपुर और टोंक.

सीएम रही वसुंधरा राजे के खिलाफ विस चुनाव लड़ने और हारने वाले  वाले मानवेन्द्र सिंह को बाड़मेर से कांग्रेस ने टिकट दिया है, जहां से पिछली बार बीजेपी के बागी उम्मीदवार उनके पिता जसवंत सिंह चुनाव हारे थे. सर्वे के अनुसार इस बार बाड़मेर में कांग्रेस कामयाबी का परचम लहराएगी.

सर्वे की माने तो अलवर में पिछली बार पौने तीन लाख से ज्यादा वोटों से हारे भंवर जितेन्द्र सिंह इस बार जीत दर्ज करवा सकते हैं.

बहरहाल, गुजरते समय के साथ कुछ और भी सर्वे आएंगे, लेकिन किसका सर्वे दमदार साबित होगा, यह तो चुनाव परिणाम आने के बाद ही साफ हो पाएगा.

टॅग्स :लोकसभा चुनावराजस्थानअशोक गहलोतवसुंधरा राजेसचिन पायलट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील