लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: उत्तराखंड में भाजपा के दिग्गज नेता बीसी खंडूरी थाम सकते हैं कांग्रेस का हाथ!

By संतोष ठाकुर | Updated: March 30, 2019 23:42 IST

बीसी खंडूरी भाजपा के पांच बार के सांसद रहे हैं। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में उनकी ओर से राष्ट्रीय राजमार्ग और खासकर स्वर्ण चतुर्भुज राजमार्ग के निर्माण के लिए उन्हें याद किया जाता है। 

Open in App
ठळक मुद्देबीसी खंडूरी भाजपा के पांच बार के सांसद रहे हैं।पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में उनकी ओर से राष्ट्रीय राजमार्ग और खासकर स्वर्ण चतुर्भुज राजमार्ग के निर्माण के लिए उन्हें याद किया जाता है। 

उत्तराखंड में भाजपा को आने वाले समय में बड़ा झटका लगने की आशंका जताई जा रही है। पूर्व केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री सेवानिवृत मेजर जनरल बीसी खंडूरी के कांग्रेस से संपर्क में होने और उसका हाथ थामने की चर्चा लगातार बढ़ रही है।

इन आशंकाओं को उन्होंने स्वयं भी बढ़ाते हुए कहा है कि वह अप्रैल के पहले सप्ताह में अपने बेटे और कांग्रेस के पौढ़ी से उम्मीदवर मनीष खंडूरी की जनसभा में जा सकते हैं।

बीसी खंडूरी भाजपा के पांच बार के सांसद रहे हैं। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में उनकी ओर से राष्ट्रीय राजमार्ग और खासकर स्वर्ण चतुर्भुज राजमार्ग के निर्माण के लिए उन्हें याद किया जाता है। 

पौढ़ी से कांग्रेस उम्मीदवार बनाए गए मनीष खंडूरी पूर्व में पत्रकार रह चुके हैं और अमेरिका में पदस्थ थे। वहां से वह फेसबुक चले गए। इस बार अपने बड़े नेताओं को दरकिनार करते हुए कांग्रेस ने उन पर दांव लगाया है। कहा जा रहा है कि कांग्रेस को उम्मीद थी कि उनके समर्थन में देर—सवेर उनके पिता जरूर आएंगे।

इसकी वजह यह थी कि भाजपा ने पहले ही यह ऐलान कर दिया था कि वह 75 की उम्र पार करने वाले नेताओं को टिकट नहीं देगी।

इस दायरे में बीसी खंडूरी भी थे। जब उन्हें टिकट नहीं दिया गया तो उन्होंने अपनी नाराजगी भी जाहिर की थी। बीसी खंडूरी की बेटी रितु खंडूरी भूषण इस समय भाजपा से यंकेश्वर से विधायक है। हालांकि यह फिलहाल तय नहीं है कि वह अपने भाई के समर्थन में प्रचार करेंगी। भाजपा को उम्मीद है कि वह पार्टी के साथ रहेंगी। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावउत्तराखण्ड
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

भारतउत्तराखंड सीएम धामी के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल, देखिए किसे-किसे बनाया मंत्री

क्रिकेटनीले रंग की मखमली शेरवानी में कुलदीप और कढ़ाई से सजे लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं वंशिका चड्ढा?, शानदार एंट्री और डांस परफॉर्मेंस, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील