लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में चुनावी शोर समाप्त,  13 सीट, 167 प्रत्याशी और 19 मई को मतदान

By भाषा | Updated: May 17, 2019 18:30 IST

सातवें एवं अंतिम चरण में राज्य की कुल 13 सीटों के लिए 19 मई को मतदान होना है और इसमें 167 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी में सबसे अधिक 26 प्रत्याशी हैं जबकि बांसगांव (अनुसूचित जाति) सीट पर मात्र चार प्रत्याशी हैं।

Open in App
ठळक मुद्देइस चरण में दो करोड़ 32 लाख 71 हजार 341 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। केन्द्रीय वस्त्र मंत्री स्मृति ईरानी गोरखपुर में स्कूटी रैली में शामिल हुईं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलिया और गोरखपुर में जनसभाएं कीं।

लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के लिए उत्तर प्रदेश में प्रचार शुक्रवार शाम को थम गया। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मिर्जापुर लोकसभा सीट से पार्टी प्रत्याशी ललितेशपति त्रिपाठी के समर्थन में रोडशो किया। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के झंडे भी रोडशो के दौरान नजर आए।

 

सुभासपा उत्तर प्रदेश में भाजपा की सहयोगी है और 2017 के विधानसभा चुनाव में उसने चार सीटें जीती थीं। सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर प्रदेश में कैबिनेट मंत्री भी हैं। केन्द्रीय वस्त्र मंत्री स्मृति ईरानी गोरखपुर में स्कूटी रैली में शामिल हुईं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलिया और गोरखपुर में जनसभाएं कीं।

सातवें एवं अंतिम चरण में राज्य की कुल 13 सीटों के लिए 19 मई को मतदान होना है और इसमें 167 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी में सबसे अधिक 26 प्रत्याशी हैं जबकि बांसगांव (अनुसूचित जाति) सीट पर मात्र चार प्रत्याशी हैं।

अंतिम चरण में प्रधानमंत्री मोदी, केन्द्रीय मंत्री मनोज सिन्हा (गाजीपुर) और अनुप्रिया पटेल (मिर्जापुर) मुकाबले में हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पाण्डेय भी चंदौली से एक बार फिर चुनाव लड़ रहे हैं। इस चरण में बात महागठबंधन की करें तो सपा आठ और बसपा पांच सीटों पर अपने प्रत्याशी लड़ा रही है।

भाजपा ने 11 सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं जबकि उसकी सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) के प्रत्याशी राबर्ट्सगंज (अनुसूचित जाति) एवं मिर्जापुर से चुनाव मैदान में हैं। इस चरण में महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बांसगांव (अनुसूचित जाति), घोसी, सलेमपुर, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर और राबर्ट्सगंज (अनुसूचित जाति) में मतदान होगा।

इस चरण में दो करोड़ 32 लाख 71 हजार 341 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावउत्तरा प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019प्रियंका गांधीयोगी आदित्यनाथनरेंद्र मोदीअमित शाहमायावतीअखिलेश यादव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए