लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, धमाकों से पहले श्रीलंका को खुफिया सूचनाएं साझा की थीं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 25, 2019 19:55 IST

श्रीलंका के रक्षा सचिव हेमसिरी फर्नांडो ने ईस्टर बम विस्फोटों के कुछ दिनों बाद बृहस्पतिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। ईस्टर रविवार को तीन चर्चों और तीन लक्जरी होटलों में हुए आत्मघाती हमलों में लगभग 360 लोग मारे गये थे ओर 500 से अधिक घायल हुए थे।

Open in App
ठळक मुद्देइस मामले की गहनता से पड़ताल के बाद कूटनीतिक माध्यमों से श्रीलंका को जानकारी भेजी गई थी। ईस्टर रविवार को तीन चर्चों और तीन लक्जरी होटलों में हुए आत्मघाती हमलों में लगभग 360 लोग मारे गये थे।

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारतीय अधिकारियों ने “धमाकों से पहले श्रीलंका के साथ कार्रवाई योग्य खुफिया सूचनाएं” साझा की थीं। ईस्टर के मौके पर रविवार को हुए बम धमाकों में इस द्वीपीय राष्ट्र में करीब 360 लोगों की जान चली गई थी।

सिंह ने बताया, “श्रीलंका में अधिकारियों के साथ बम धमाकों से पहले इच्छित और कार्रवाई योग्य खुफिया जानकारी साझा की गई थी। लेकिन दुर्भाग्यवश, वे (साजिशकर्ता) सफल हो गए।” यह पूछे जाने पर कि क्या श्रीलंका उन सूचनाओं पर कार्रवाई करने में विफल रहा, उन्होंने कहा कि यह उस देश की सरकार को दोष देने का सवाल नहीं है।

माना जा रहा है कि स्थानीय आतंकवादी संगठन नेशनल तौहीद जमात (एनटीजे) के नौ आत्मघाती हमलावरों ने तीन चर्चों और तीन लग्जरी होटलों समेत कई धमाकों को अंजाम दिया। एनटीजे ने हालांकि हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली है। अधिकारियों के मुताबि, श्रीलंका में भारतीय उच्चायोग को निशाना बनाए जाने समेत संभावित आतंकी हमलों को लेकर भारतीय एजेंसियों ने द्विपीय राष्ट्र में अपने समकक्षों को खुफिया जानकारी उपलब्ध कराई थी।

यह जानकारी राष्ट्रीय जांच एजेंसी द्वारा दक्षिण एशिया में आईएसआईएस से प्रेरित एक मॉड्यूल द्वारा प्रमुख नेताओं की हत्या की साजिश रचे जाने से जुड़ी जांच पूरी करने के बाद सामने आई थी। इस मामले की गहनता से पड़ताल के बाद कूटनीतिक माध्यमों से श्रीलंका को जानकारी भेजी गई थी। 

श्रीलंका के रक्षा सचिव हेमसिरी फर्नांडो ने इस्तीफा दिया

श्रीलंका के रक्षा सचिव हेमसिरी फर्नांडो ने ईस्टर बम विस्फोटों के कुछ दिनों बाद बृहस्पतिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। ईस्टर रविवार को तीन चर्चों और तीन लक्जरी होटलों में हुए आत्मघाती हमलों में लगभग 360 लोग मारे गये थे ओर 500 से अधिक घायल हुए थे।

राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना ने पहले से खुफिया सूचना होने के बावजूद विस्फोटों को रोकने में विफल रहने के बाद रक्षा सचिव फर्नांडो और पुलिस महानिरीक्षक पुजीत जयसुंदरा को अपने पदों से इस्तीफा देने के लिए कहा था। कोलंबो गजट की खबर के अनुसार फर्नांडो ने राष्ट्रपति सिरीसेना के अनुरोध पर बृहस्पतिवार को अपना इस्तीफा पत्र सौंपा। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावमहाराष्ट्र लोकसभा चुनाव 2019राजनाथ सिंहश्रीलंकाश्रीलंका ब्लास्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

विश्व'धन्यवाद भारत': पश्चिम एशिया संकट के बीच श्रीलंका को भारत से 38,000 मीट्रिक टन ईंधन मिला, राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने जताया आभार

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतमिडिल ईस्ट विवादः राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में अंतर-मंत्रालयी समूह का गठन, शाह, सीतारमण और पुरी होंगे सदस्य, एक्शन में पीएम मोदी?

विश्वश्रीलंका ने US युद्धक विमानों को उतरने की अनुमति देने से किया इनकार, कहा- किसी के आगे झुकेंगे नहीं, तटस्थता की नीति पर रहेंगे अडिग

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप