लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने कहा, पीएम मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह चुनाव आयोग एवं आचार संहिता से ऊपर नहीं, प्रचार से रोका जाए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 29, 2019 19:16 IST

कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि हम तीन मुद्दे चुनाव आयोग के पास ले गए। अब तक चुनाव आयोग ने हमारी 10 याचिकाओं पर कोई निर्णय नहीं किया है। अब हमने उच्चतम न्यायालय में अर्जी भी दी है।

Open in App
ठळक मुद्देसेना को राजनीति में घसीटने’ पर प्रधानमंत्री के खिलाफ फिर चुनाव आयोग पहुंची कांग्रेसकांग्रेस ने त्रिपुरा में एक सीट पर 11 अप्रैल को हुए मतदान को ‘प्रदूषित’ करार दिया और इसे निरस्त करने की मांग की।

कांग्रेस ने प्रधानमंत्री पर ‘सेना एवं जवानों को राजनीति में घसीटने’ का आरोप लगाते हुए सोमवार को एक बार फिर से चुनाव आयोग का रुख किया और आग्रह किया कि मोदी को चुनाव प्रचार से कुछ दिनों के लिए रोका जाए। पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री के वाराणसी में दिए गए भाषण तथा एक चैनल को दिए साक्षात्कार में बालाकोट एयरस्ट्राइक एवं पुलवामा हमले का उल्लेख करने के लिए चुनाव आयोग दो अलग अलग ज्ञापन सौंपे।

इसके अलावा कांग्रेस ने त्रिपुरा में एक सीट पर 11 अप्रैल को हुए मतदान को ‘प्रदूषित’ करार दिया और इसे निरस्त करने की मांग की। कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा, ‘‘ हम तीन मुद्दे चुनाव आयोग के पास ले गए।

पहला मुद्दा प्रधानमंत्री की ओर से सेना के जवानों के राजनीति में घसीटने का है। यह चुनाव आयोग की ओर से तय नियम का उल्लंघन है। इसके अलावा एक चैनल को दिए उनके साक्षात्कार का मुद्दा भी उठाया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमने करीब एक महीने पहले मोदी और अमित शाह के खिलाफ शिकायत की थी। अब तक चुनाव आयोग ने हमारी 10 याचिकाओं पर कोई निर्णय नहीं किया है। अब हमने उच्चतम न्यायालय में अर्जी भी दी है।’’

सिंघवी ने कहा, ‘‘ प्रधानमंत्री और अमित शाह चुनाव आयोग एवं आचार संहिता से ऊपर नहीं है। यह संदेश दिए जाने की जरूरत है। प्रधानमंत्री को कुछ दिनों के लिए प्रतिबंधित किया जाए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘त्रिपुरा की एक सीट के चुनाव में मतदान को प्रभावित करने की कोशिश की गई। यह चुनाव दूषित है। हमने कई उदाहरण दिए है। हमारी मांग है कि यह चुनाव निरस्त किया जाना चाहिए।’’ कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ‘‘ जब पुलवामा का हमला हुआ तो प्रधानमंत्री फिल्म की शूटिंग कर रहे थे।

जब पूरा देश शोक में था तो वह अदाकारी का शौक पूरा कर रहे थे। दुर्भाग्य है कि प्रधानमंत्री अदाकारी के लिए जिम्मेदारी छोड़कर भाग गए थे। वह सेना के शौर्य का श्रेय लेने की होड़ कर रहे हैं।’’ उन्होंने दावा किया, ‘‘कभी वह हेमंत करकरे की शहादत को अपमानित करते हैं और तो कभी जिम्मेदारी छोड़कर अदाकारी करते हैं। कोई दूसरा प्रधानमंत्री होता तो इस आचरण के लिए पुलवामा हमले के बाद इस्तीफा देता है।’’ 

टॅग्स :लोकसभा चुनावकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)राहुल गांधीनरेंद्र मोदीअमित शाहचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण