लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव: तेज प्रताप ने शिवहर और जहानाबद सीट पर तेजस्वी को दिया 2 दिन का अल्टिमेटम

By विनीत कुमार | Updated: April 3, 2019 09:14 IST

तेज प्रताप यादव ने कहा कि जहानाबाद से सुरेंद्र यादव को टिकट दिया गया है जबकि वह पिछले तीन बार यहां से हार चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देतेज प्रताप शिवहर और जहानाबाद सीट पर अपने उम्मीदवारों की कर रहे हैं मांगतेज प्रताप ने इससे पहले अलग 'लालू राबड़ी मोर्चा' की भी कर चुके हैं घोषणासारण से ससुर चंद्रिका राय को टिकट दिये जाने पर भी नाराज हैं तेज प्रताप

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के विधायक तेज प्रताप यादव ने अपना रवैया और कड़ा करते हुए अपने भाई और बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव को दो दिन का अल्टिमेटम दे दिया है। तेजप्रताप ने कहा है कि अगर उनके दो उम्मीदवारों को लेकर फैसला दो दिन में नहीं हुआ तो वे खुद अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर देंगे। तेजप्रताप ने मंगलवार को कहा कि वे तेजस्वी को अल्टिमेटम दे रहे है कि शिवहर और जहानाबाद सीट पर उनकी मांग पर गौर करें।

तेज प्रताप ने कहा, 'शिवहर, जहानाबाद सीट पर अपने दो उम्मीदवारों पर फैसला लेने के लिए मैं पार्टी को और दो दिन का समय दे रहा हूं। अगर आप निर्णय नहीं लेंगे तो मैं खुद फैसला कर लूंगा।' तेज प्रताप ने आरोप लगाया कि तेजस्वी और राबड़ी देवी के करीब रहने वाले लोग ही पार्टी को खत्म करना चाह रहे हैं। साथ ही तेज प्रताप ने कहा कि तेजस्वी से उनका कोई मतभेद नहीं है लेकिन उनके चारों और कुछ चाटुकार जमे हैं जो पार्टी को नुकसान पहुंचाने का काम कर रहे हैं।

तेज प्रताप ने कहा कि जहानाबाद से सुरेंद्र यादव को टिकट दिया गया है जबकि वह पिछले तीन बार यहां से हार चुके हैं। साथ ही तेज प्रताप ने कहा कि अगर ऐसा ही चलता रहा तो पार्टी कैसे आगे बढ़ेगी। बता दें कि तेज जहानाबाद से अपने उम्मीदवार चंद्रप्रकाश सिंह और शिवहर से अंगेश कुमार को मैदान में उतारना चाहते हैं।

इससे पहले तेज प्रताप ने सोमवार को बगावती रूख अपनाते हुए 'लालू राबड़ी मोर्चा' नाम से नई पार्टी का ऐलान किया था और दोनों सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा भी कर दी थी। साथ ही उन्होंने कहा कि सारण की सीट उनके पिता की पारंपरिक सीट है और वे मां राबड़ी देवी से वहां से चुनाव लड़ने का अनुरोध कर रहे हैं। ऐसा न होने पर वे खुद वहां से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। सारण से राजद ने उनके ससुर चंद्रिका राय को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, इस सीट से भाजपा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूड़ी को उतारा है।

राजद ने शिवहर छोड़ शेष सीटों से प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। जहानाबाद से पूर्व सांसद सुरेंद्र यादव राजद प्रत्याशी हैं, जबकि चंद्रप्रकाश तेजप्रताप के दोस्त हैं।

टॅग्स :लोकसभा चुनावतेज प्रताप यादवतेजस्वी यादवआरजेडीबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव