लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनावः सीएम केजरीवाल ने कहा, चुनाव की रात में वे धन देने आते हैं ले लेना, वोट आप को ही देना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 10, 2019 13:49 IST

केजरीवाल ने एक रोडशो में भाजपा या कांग्रेस का नाम लिये बिना कहा, "चुनाव की रात में वे (अन्य राजनीतिक दल) धन देने आते हैं या नहीं। उस धन या उपहारों को स्वीकार कर लेना क्योंकि यह उसी धन से खरीदा हुआ होगा जो उन्होंने आपके पास से चुराया है।"

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में रविवार को मतदान होना है और नतीजे 23 मई को घोषित किये जाएंगे। रोडशो में अभिनेत्री स्वरा भास्कर भी शामिल हुईं। पार्टी उम्मीदवार चड्ढा ने कहा कि युवा "गुंडागर्दी की राजनीति" को अस्वीकार करेंगे।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को मतदाताओं से कहा कि अगर अन्य पार्टियां उन्हें धन या उपहार दें तो मना न करें, लेकिन वोट आम आदमी पार्टी को ही दें। केजरीवाल ने एक रोडशो में भाजपा या कांग्रेस का नाम लिये बिना कहा, "चुनाव की रात में वे (अन्य राजनीतिक दल) धन देने आते हैं या नहीं। उस धन या उपहारों को स्वीकार कर लेना क्योंकि यह उसी धन से खरीदा हुआ होगा जो उन्होंने आपके पास से चुराया है।"

दक्षिणी दिल्ली से अपनी पार्टी के उम्मीदवार राघव चड्ढा के समर्थन में रोडशो में 'आप' प्रमुख ने कहा, "आप क्या करेंगे? उसे ले लेना, मना मत करना लेकिन वोट झाड़ू (आप का चुनाव चिन्ह) को ही देना। केजरीवाल ने इस महीने की शुरुआत में भी ऐसी ही टिप्पणियां की थीं, जिसके लिये चुनाव आयोग ने उन्हें कारण बताओ नोटिस भेजा था।

इस रोडशो में अभिनेत्री स्वरा भास्कर भी शामिल हुईं। पार्टी उम्मीदवार चड्ढा ने कहा कि युवा "गुंडागर्दी की राजनीति" को अस्वीकार करेंगे। रोडशो बापू संभव कैंप, छतरपुर से शुरू होकर बिजवासन के कुंदन चौक पर समाप्त हुआ। दिल्ली में रविवार को मतदान होना है और नतीजे 23 मई को घोषित किये जाएंगे। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावदिल्ली लोकसभा चुनाव 2019अरविन्द केजरीवालआम आदमी पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसअमित शाहराघव चड्ढास्वरा भाष्कर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप