लाइव न्यूज़ :

बीजेपी के लिए 30 साल से जीतती आ रहीं सु्मित्रा महाजन ने किया चुनाव लड़ने से इनकार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 5, 2019 14:49 IST

Lok Sabha Election 2019: बीजेपी द्वारा इंदौर से अब तक उम्मीदवार के नाम की घोषणा न किए जाने को लेकर उन्होंने पूछा, ''यह अनिर्णय की स्थिति क्यों है?'' पत्र में उन्होंने बताया कि पार्टी के वरिष्ठ लोगों से उन्होंने चुनाव न लड़ने को लेकर बहुत पहले ही चर्चा की थी और उन्हीं पर फैसला छोड़ा था।

Open in App
ठळक मुद्देसुमित्रा महाजन ने पत्र लिख कहा- नहीं लड़ना चाहतीं चुनाव30 वर्षों से सांसद सुमित्रा ने पार्टी से पूछा- अब तक उम्मीदवार का ऐलान क्यों नहीं?

Lok Sabha Election 2019: लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी की ओर से मध्य प्रदेश की इंदौर सीट के लिए की जा रही उम्मीदवार के नाम की देरी पर लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने शुक्रवार (5 अप्रैल) को कहा कि अब वह चुनाव नहीं लड़ना चाहती हैं। उन्होंने पार्टी से कहा है कि इंदौर से कोई और उम्मीदवार घोषित करे। इंदौर से वर्तमान सांसद सुमित्रा महाजन ने इस बाबत एक पत्र भी लिखा है।

उन्होंने बीजेपी द्वारा इंदौर से अब तक उम्मीदवार के नाम की घोषणा न किए जाने को लेकर पूछा, ''यह अनिर्णय की स्थिति क्यों है?'' पत्र में उन्होंने बताया कि पार्टी के वरिष्ठ लोगों से उन्होंने चुनाव न लड़ने को लेकर बहुत पहले ही चर्चा की थी और उन्हीं पर फैसला छोड़ा था।

उन्होंने कहा कि शायद पार्टी असमंजस में है। उन्होंने कहा कि पार्टी उम्मीदवार की घोषणा मुक्त मन से नि:संकोच होकर करे। इसके अलावा उन्होंने पत्र में इंदौर के लोगों और पार्टी से मिले प्यार और सम्मान को लेकर आभार जताया। बता दें कि सुमित्रा महाजन 1989 से अब तक इंदौर से बीजेपी के लिए जीतती आई हैं। वह इंदौर से आठ बार चुनी गईं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक सुमित्रा महाजन ने हाल कहा था कि उन्होंने तीन दशकों में उन्होंने कभी बीजेपी से टिकट नहीं मांगा है। 

सुमित्रा महाजन की उम्र 12 अप्रैल को 76 वर्ष की हो जाएगी और बीजेपी की गाइडलाइन के मुताबिक 75 वर्ष की उम्र के नेताओं के टिकट काट जा रहे हैं। इसी गाइडलाइन का हवाला देते हुए 91 वर्षीय लाल कृष्ण आडवाणी और 85 वर्षीय मुरली मनोहर जोशी जैसे वरिष्ठ नेताओं को इस बार उम्मीदवार नहीं बनाया गया है।

गुजरात की गांधीनगर सीट से छह बार सांसद चुने गए आडवाणी की जगह बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने पर्चा भरा है। अमित शाह की लोकप्रियता भी अच्छी खासी है और गांधीनगर सीट बीजेपी का गढ़ मानी जाती है लेकिन लगातार आठ बार सांसद चुनी गईं सुमित्रा महाजन की जगह बीजेपी क्या विकल्प लेकर आती है, अब सबकी निगाह इसी पर टिकी हैं।

टॅग्स :लोकसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)सुमित्रा महाजनइंदौर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

क्राइम अलर्टइंदौर में खौफनाक हादसा: पिता-पुत्र ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर शंपा पाठक को कार से कुचलकर मार डाला, Airbnb पेंटहाउस विवाद से भड़का खूनी खेल, 13 मार्च को फ्लैट में हुई थी शिफ्ट?

भारतआसाराम बापू इलाज के लिए इंदौर पहुंचे, बेटे नारायण साईं पेशी पर कोर्ट में पेश, पिता-पुत्र का एक ही शहर में संयोग

क्राइम अलर्टIndore: ग्राफिक्स डिजाइनर के पास मिला 12.87 ग्राम ड्रग्स, क्राइम ब्रांच ने आरोपी को दबोचा

भारतIndore fire: रबर कारोबारी सहित 7 की जलकर दर्दनाक मौत, बिहार से इलाज के लिए आए थे परिजन

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए