लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद राजस्थान के छह BSP विधायक मायावती से करेंगे मुलाकात

By भाषा | Updated: May 28, 2019 15:15 IST

राजस्थान लोकसभा चुनावयः सोमवार को बसपा सांसदों की राज्यपाल कल्याण सिंह के साथ एक बैठक प्रस्तावित थी लेकिन ऐन वक्त पर बैठक रद्द कर दी गई। अली ने कहा कि एक जून को पार्टी सुप्रीमो मायावती के साथ चर्चा के बाद राज्यपाल के साथ बैठक के बारे में निर्णय लिया जायेगा।

Open in App

राजस्थान के छह बसपा विधायक पार्टी सुप्रीमो मायावती से नई दिल्ली में एक जून को मुलाकात करेंगे। बसपा विधायक वाजिब अली ने कहा कि राजस्थान में लोकसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन की समीक्षा भी बैठक में की जाएगी। अली ने मंगलवार को बताया कि हम राज्य में लोकसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन की समीक्षा करेंगे। बैठक में भविष्य की रणनीति पर भी चर्चा की जायेगी।उन्होंने बताया कि राज्य की अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार को पार्टी का समर्थन जारी रहेगा। अली ने कहा कि सरकार से समर्थन वापस लेने का कोई एजेंडा नहीं है, बल्कि हम सरकार के साथ कितनी कुशलता से काम कर सकते हैं, इस पर चर्चा की जायेगी।सोमवार को बसपा सांसदों की राज्यपाल कल्याण सिंह के साथ एक बैठक प्रस्तावित थी लेकिन ऐन वक्त पर बैठक रद्द कर दी गई। अली ने कहा कि एक जून को पार्टी सुप्रीमो मायावती के साथ चर्चा के बाद राज्यपाल के साथ बैठक के बारे में निर्णय लिया जायेगा।

200 विधायकों वाली विधानसभा में कांग्रेस के 100 विधायकों और पार्टी को समर्थन दे रही राष्ट्रीय लोक दल के एक विधायक के सहयोग से पार्टी बहुमत वाली सरकार चला रही है। कांग्रेस सरकार को छह बसपा विधायकों के साथ साथ, 13 निर्दलीय विधायकों में से 12 का समर्थन है।

टॅग्स :लोकसभा चुनावबहुजन समाज पार्टी (बसपा)मायावतीराजस्थान लोकसभा चुनाव 2019राजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टगैंगरेप फिर ब्लैकमेल..., न्याय के लिए परेशान 2 बहनों ने की आत्महत्या; जोधपुर में झकझोर देने वाली घटना

कारोबारबिहार औद्योगिक विकासः मुजफ्फरपुर और किशनगंज में सीमेंट कारखाना?, डालमिया-अंबुजा देंगे रफ्तार, हजारों नौकरी और अरबों निवेश?

भारत‘उम्मीद थी कि वह 650 से ज़्यादा अंक लाएगा’: राजस्थान के सीकर में 22 साल के NEET अभ्यर्थी ने किया सुसाइड

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार