लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: आदित्य ठाकरे भी उतरेंगे मैदान में! शिवसेना ले सकती है ये बड़ा फैसला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 12, 2019 08:38 IST

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आदित्य मुंबई उत्तर-मध्य निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ सकते हैं।

Open in App

युवा सेना के अध्यक्ष और शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे को लोकसभा चुनावी मैदान में उतारने पर गंभीर मंथन जारी है। सूत्रों से मिली इस जानकारी की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हो सकी है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आदित्य मुंबई उत्तर-मध्य निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ सकते हैं। इसे आदित्य के लिए सबसे सुरक्षित सीट माना जा रहा है। 

मुंबई उत्तर-मध्य क्षेत्र से फिलहाल भाजपा की पूनम महाजन सांसद हैं। अगर आदित्य मुंबई उत्तर-मध्य से मैदान में उतारे जाते हैं तो फिर मुंबई का उत्तर-पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र भाजपा के लिए छोड़ा जा सकता है। 

उत्तर-पश्चिम से शिवसेना के गजानन कीर्तिकर फिलहाल सांसद हैं।  आदित्य ठाकरे मुंबई मनपा चुनावों से पहले एक साक्षात्कार में कह चुके हैं कि उन्होंने खुद को चुनावी राजनीति से कभी भी दूर नहीं रखा। उन्होंने यह भी कहा था कि अगर जरूरत होगी तो वह चुनाव लड़ेंगे। 

आदित्य ने कहा था कि उनके दादाजी शिवसेना प्रमुख बालासाहब ठाकरे या पिताजी उद्धव ठाकरे ने कभी चुनाव नहीं लड़ा, लेकिन उन्होंने इस बाबत अपने विचार परिवार के अन्य सदस्यों पर कभी लादे भी नहीं हैं। शिवसेना के प्रवक्ता विधायक अनिल परब ने आदित्य ठाकरे के चुनाव लड़ने की खबर का खंडन किया है।

टॅग्स :लोकसभा चुनावशिव सेनाउद्धव ठाकरेबाल ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतभाजपा में ‘लॉटरी’ बार-बार नहीं खुलती

भारतराजनीति में विचारों का अचार डालने की कला

भारत12 जिला पंचायत चुनाव में 12 जगह महायुती सत्ता, मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा-पंचायत समिति में 125 में से 105 जगह पर महायुती सभापति बनेंगे?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील