लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनावः न घर के रहे और न घाट के, शत्रुघ्न व पूनम सिन्हा दोनों हारे 

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 23, 2019 18:20 IST

लोकसभा चुनाव 2019ः कांग्रेस ने शत्रुघ्न सिन्हा और समाजवादी पार्टी ने उनकी पत्नी पूनम सिन्हा को बीजेपी के कद्दावर नेताओं के सामने उतारा, जहां बीजेपी का गढ़ रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा चुनाव 2019 के नतीजों की तस्वीर अब करीब-करीब क्लियर हो गई है और देश में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनने जा रही है। समाजवादी पार्टी ने लोकसभी सीट से पूनम सिंहा पर भाग्य आजमाया था और उन्हें बीजेपी के कद्दावर नेता व गृहमंत्री राजनाथ सिंह के सामने लखनऊ लोकसभा सीट से उतारा।नरेंद्र मोदी सरकार से नाराज रहे शत्रुघ्न सिंहा ने लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी छोड़ दी और कांग्रेस से हाथ मिला लिया।

लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजों की तस्वीर अब करीब-करीब क्लियर हो गई है और देश में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनने जा रही है। वहीं, नरेंद्र मोदी लहर के आगे इस बार भी कांग्रेस व महागठबंधन टिक नहीं सका है। इन सब के बीच बीजेपी छोड़कर कांग्रेस का दामन थामने वाले शत्रुघ्न सिन्हा भी हार गए हैं।

दिलचस्प बात यह है कि कांग्रेस ने शत्रुघ्न सिन्हा और समाजवादी पार्टी ने उनकी पत्नी पूनम सिन्हा को बीजेपी के कद्दावर नेताओं के सामने उतारा, जहां बीजेपी का गढ़ रहा है। नरेंद्र मोदी सरकार से नाराज रहे शत्रुघ्न सिन्हा ने लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी छोड़ दी और कांग्रेस से हाथ मिला लिया। इसके बाद उन्होंने पटना साहिब से चुनाव लड़ने की जिद ठान ली थी। इस पर पार्टी ने मुहर लगा दी थी और नरेंद्र मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के खिलाफ उतार दिया। चुनाव परिणाम आने के बाद उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा।

इधर, समाजवादी पार्टी ने लोकसभी सीट से पूनम सिन्हा पर भाग्य आजमाया था और उन्हें बीजेपी के कद्दावर नेता व गृहमंत्री राजनाथ सिंह के सामने लखनऊ लोकसभा सीट से उतारा और यहां पूनम सिन्हा को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। बरहाल, शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा दोनों पति-पत्नी लोकसभा चुनाव हार गए हैं।

आपको बता दें, लोकसभा चुनाव-2019 के आ रहे नतीजों की तस्वीर दोपहर बाद साफ होने लगी थी कि अबकी बार भी नरेंद्र मोदी सरकार आ रही है। एनडीए करीब 345 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि यूपीए 92 सीटों और अन्य के 105 पर बढ़त बनाए हुए है। कुल मिलाकर 442 सीटों पर चुनाव परिणाम घोषित किए गए हैं। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावकांग्रेससमाजवादी पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शत्रुघ्न सिन्हापटना साहिबलखनऊ
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब