लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: केरल में कांग्रेस प्रवक्ता टॉम वडक्कन के बाद शशि थरूर के चाचा-चाची बीजेपी में हुए शामिल

By भाषा | Updated: March 16, 2019 10:20 IST

Open in App
ठळक मुद्देइससे पहले कांग्रेस प्रवक्ता टॉम वडक्कन भाजपा में शामिल हुए थेबीजेपी ने 14 नए लोगों को किया शामिल

भाजपा ने शुक्रवार को यहां एक कार्यक्रम में कांग्रेस नेता शशि थरूर की चाची और उनके पति का पार्टी में स्वागत किया लेकिन उसके लिए तब असहज स्थिति बन गयी जब इन दोनों ने कहा कि वे तो पहले से ही भगवा पार्टी के समर्थक हैं। एक दिन पहले ही कांग्रेस प्रवक्ता टॉम वडक्कन भाजपा में शामिल हुए थे। थरूर की चाची शोभना शशिकुमार और उनके पति शशिकुमार ने कहा कि वे लंबे वक्त से भाजपा के समर्थक रहे हैं और उन्हें आश्चर्य है कि पार्टी में उनका स्वागत करने के लिए क्यों ऐसा कार्यक्रम किया गया।

14 नए लोग शामिल 

विभिन्न पृष्ठभूमियों के 14 नये सदस्यों का स्वागत करते हुए भाजपा की केरल इकाई के अध्यक्ष पी एस शशिधरन पिल्लै ने उन्हें कोच्चि का क्रीम बताया और मीडिया की उपस्थिति में उन्हें शॉल भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पिल्लै ने पलक्कड़ जिले में थरूर परिवार की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि की सराहना की और कहा कि ऐसी पृष्ठभूमियों के लोगों का भाजपा का हिस्सा बनना स्वागत योग्य है।

जब थरूर के रिश्तेदारों से संवाददाताओं ने संपर्क किया, तो दोनों ने कहा कि वे तो लंबे समय से भाजपा के समर्थक रहे हैं और पता नहीं क्यों उनके स्वागत के लिए ऐसा कार्यक्रम किया गया। उन्होंने उल्टे मीडिया से भाजपा नेताओं से यह पूछने को कहा कि यह क्यों किया गया।

टॅग्स :लोकसभा चुनावशशि थरूरकेरलभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप