लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी और अमित शाह पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, कांग्रेस ने दायर की थी याचिका

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 30, 2019 10:08 IST

सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस सांसद सुष्मिता देव और  वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी द्वारा दायर की गई अर्जी मंजूर करते हुए 30 अप्रैल के लिए सुनवाई का डेट दिया था। 

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस ने याचिका में याचिका में चुनाव आयोग पर भी सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि चुनाव आयोग बीजेपी नेताओं के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रहा है। कांग्रेस नेता और वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कोर्ट से कहा कि इस मामले में जल्द कार्रवाई के लिए चुनाव आयोग को निर्देश जारी किए जाए।चुनाव आयोग ने भी इस मामले पर संज्ञान लेते हुए आज पीएम मोदी और अमित शाह को तलब किया है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) अध्यक्ष अमित शाह आचार संहिता का उल्लंघन करने के मामले में सुप्रीम कोर्ट आज (30 अप्रैल) को सुनवाई करेगा। सुप्रीम कोर्ट ने 29 अप्रैल को इस बात की जानकारी दी थी। सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस सांसद सुष्मिता देव और  वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी द्वारा दायर की गई अर्जी मंजूर करते हुए 30 अप्रैल के लिए सुनवाई का डेट दिया था। चुनाव आयोग ने भी इस मामले पर संज्ञान लेते हुए आज पीएम मोदी और अमित शाह को तलब किया है। 

सुष्मिता देव ने पीएम मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह पर आचार संहिता के उल्लंघन के लिए चुनाव आयोग को सुनवाई का निर्देश देने की अर्जी दी थी। सुष्मिता देव के मुताबिक पीएम मोदी और अमित शाह अपने चुनावी भाषणों में लगातार हेट स्पीच का सहारा ले रहे हैं। चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अगुआई वाली बेंच ने वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी द्वारा दायर याचिका पर संज्ञान लिया।

याचिका में सुष्मिता ने चुनाव आयोग पर भी सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि चुनाव आयोग बीजेपी नेताओं के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रहा है। कांग्रेस नेता और वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कोर्ट से कहा कि इस मामले में जल्द कार्रवाई के लिए चुनाव आयोग को निर्देश जारी किए जाए। नरेंद्र मोदी, अमित शाह और बीजेपी नेताओं के  भाषणों में सेनाओं के जिक्र को लेकर कुछ दिन पहले विपक्षी नेताओं ने आयोग से शिकायत की थी। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीअमित शाहलोकसभा चुनावसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए