लाइव न्यूज़ :

प्रत्याशी का दावा, स्ट्रांगरूम में रखी ईवीएम को चूहों से खतरा, अधिकारियों ने मना किया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 9, 2019 18:01 IST

जिलाधिकारी मिश्रा ने कहा, ‘‘ईवीएम मंडी समिति के स्ट्रांगरूम में पूर्ण सुरक्षा से रखी गई हैं और उन्हें चूहों से कोई खतरा नहीं है।’’ उन्होंने यह बात तीन दिन लगातार स्ट्रांगरूम का निरीक्षण करने के बाद कही।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय सुरक्षा बलों की निगरानी में है और यहां किसी व्यक्ति की पहुंच नहीं है। सुरक्षा बलों को पहले से ही तद्नुरूप आदेश दे दिये गए हैं।मथुरा संसदीय सीट के लिए 18 अप्रैल को वोट डाले गए थे और लोकसभा चुनावों के परिणामों की घोषणा 23 मई को होगी।

मथुरा के जिलाधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्रा ने बृहस्पतिवार को जोर देकर कहा कि मंडी समिति इलाके के स्ट्रांगरूम में रखी गईं इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की सुरक्षा को लेकर किसी प्रकार का खतरा नहीं है। उन्होंने यह बात एक प्रत्याशी के द्वारा व्यक्त इस चिंता पर कही कि चूहे इन मशीनों को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

मथुरा संसदीय सीट से राष्ट्रीय लोकदल के उम्मीदवार नरेंद्र सिंह ने एक सप्ताह पहले ईवीएम मशीनों के चूहों के नुकसान पहुंचाने की आशंका जताते हुये मांग की थी कि जहां ईवीएम रखीं हैं वहां पर जाली वाले तारों से बाड़ाबंदी की जाए।

जिलाधिकारी मिश्रा ने कहा, ‘‘ईवीएम मंडी समिति के स्ट्रांगरूम में पूर्ण सुरक्षा से रखी गई हैं और उन्हें चूहों से कोई खतरा नहीं है।’’ उन्होंने यह बात तीन दिन लगातार स्ट्रांगरूम का निरीक्षण करने के बाद कही। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र केंद्रीय सुरक्षा बलों की निगरानी में है और यहां किसी व्यक्ति की पहुंच नहीं है।

सुरक्षा बलों को पहले से ही तद्नुरूप आदेश दे दिये गए हैं। रालोद-बसपा-सपा गठबंधन के संयुक्त प्रत्याशी की मांग पर जिलाधिकारी ने कहा, ‘‘चुनाव आयोग से इस बारे में निर्देश मांगे गए हैं और प्रतीक्षा की जा रही है।’’ उन्होंने कहा कि आपराधिक पृष्ठभूमि वाले किसी व्यक्ति को गणना करने वाले एजेंट (काउंटिंग एजेंट) के रूप में अनुमति नहीं दी जायेगी।

मथुरा संसदीय सीट के लिए 18 अप्रैल को वोट डाले गए थे और लोकसभा चुनावों के परिणामों की घोषणा 23 मई को होगी। यहां से मौजूदा सांसद अभिनेत्री से नेता बनीं हेमा मालिनी हैं। 

आपको बता दें कि मथुरा लोकसभा सीट पर वर्तमान सांसद हेमा मालिनी, कांग्रेस से महेश पाठक, महागठबंधन से कुंवर नरेंद्र सिंह मैदान में हैं। साल 2014 के चुनाव में हेमा मालिनी ने यहां से चुनाव जीता था।इस बार उनकी कड़ी परीक्षा है। हालांकि मथुरा सीट पर चुनाव स्थानीय मुद्दों पर कम पीएम मोदी का चेहरे पर ज्यादा लड़ा गया है।

 

टॅग्स :लोकसभा चुनावउत्तराखंड लोकसभा चुनाव 2019मथुराहेमा मालिनीसमाजवादी पार्टीबीएसपी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

भारतढोंगी बाबा से जब नेता मिलें, ‘करेला नीम चढ़ा’ हो जाता है !

क्राइम अलर्टदिसंबर 2022 से रेप, फरवरी 2025 में जबरन खिलाई गर्भनिरोधक गोलियां?, नर्स ने सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के बहनोई डॉ. जैद वारसी पर लगाए दुष्कर्म आरोप?

भारत'बच्चे बैठ जाओ': संसद में भाषण के दौरान रोके जाने पर भड़कीं जया बच्चन | Video

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए