लाइव न्यूज़ :

तेजस्वी ने पुराना वीडियो शेयर कर गिरिराज सिंह को लेकर नीतीश पर साधा निशाना, कहा- 'देखिए नैतिकता का नंगा नाच'

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 27, 2019 20:29 IST

लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर गिरिराज सिंह को लेकर लगातार निशाना साध रहे हैं। गिरिराज सिंह बेगूसराय लोकसभा सीट से बीजेपी के उम्मीदवार हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में कुल 40 लोकसभा सीटों पर 7 चरणों में चुनाव होंगे। बेगूसराय लोकसभा सीट पर 29 अप्रैल को चुनाव होने हैं। 

लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गए हैं। तेजस्वी यादव बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को तंज करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। तेजस्वी ने बेगूसराय लोकसभा सीट से उम्मीदवार गिरिराज सिंह को लेकर नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। 

तेजस्वी यादव ने ट्वीट किया, ''वीडियो को देखिए, सुनिए एवं अमल कर महान नैतिक व अंतर्यामी पुरुष की नैतिकता का नंगा नाच देखिए। जिस 'विषराज सिंह' के घर बकौल CM नीतीश कुमार 2 करोड़ अवैध काला धन, विदेशी घड़ियां और मुद्रा बरामद हुई थी अब उसी भ्रष्ट वीजा मंत्री के लिए झोली फैलाकर 'पलटू चाचा' वोटों की भीख मांग रहे हैं।''

वीडियो में नीतीश कुमार कहते दिख रहे हैं, ''जिसके पास से दो करोड़ नकदी बरामद हुआ उसी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल कर लिया है। मैं किसी का नाम नहीं लूंगा, लेकिन आप लोगों को पता होगा कि वह कौन है? लोकसभा चुनाव के दौरान वह कितने लोगों को पाकिस्तान भेज रहा था। इसी सब का पुरस्कार मिलता है। मोदी जी हमको पाठ पढ़ाइयेगा।''

इसके पहले भी तेजस्वी यादव  ने नीतीश कुमार  पर गिरिराज सिंह को लेकर कई बार निशाना साधा है। उन्होंने कहा था, ''सुनो सामंती जमींदार विषराज सिंह, पहले वाला जमाना नहीं रहा कि अब नीतीश कुमार का लॉकेट गले में टाँग पटना में दलितों की जमीन कब्जा लोगे। अब बिहार के दलित, पिछड़े, अतिपिछड़े एकजुट है, कॉलर पकड़ सारी ऐंठ निकाल देंगे। आपके और नीतीश जी के विषैले गठजोड़ से अब सब वाकिफ हैं।''

तेजस्वी ने यह भी ट्वीट किया था, ''नीतीश कुमार की तथाकथित गांधीगिरी की ऐसी-तैसी करता विषराज सिंह। नीतीश कुमार इसका हाथ पकड़े झोली फैला वोट माँग रहे है। कहाँ गई नीतीश कुमार की अंतरात्मा। ख़बरदार चाचा, आगे से बापू गांधी का नाम लिया तो..शर्म तो नहीं आ रही होगी।''

बेगूसराय से बीजेपी के उम्मीदवार गिरिराज सिंह और राजद के उम्मीदवार तनवीर हसन चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अलावा  भाकपा के टिकट पर कन्हैया कुमार चुनावी मैदान में हैं।  बेगूसराय में 29 अप्रैल को चुनाव होने हैं। कन्हैया कुमार इस बार लोकसभा चुनाव के जरिए राजनीति में अपना डेब्यू कर रहे हैं। 

बिहार में कुल 40 लोकसभा सीटों पर 7 चरणों में चुनाव होंगे। बिहार में पहला चरण 11 अप्रैल, दूसरा चरण 18 अप्रैल, तीसरा चरण 23 अप्रैल, चौथा चरण 29 अप्रैल, पांचवां चरण 6 मई, छठा चरण 12 मई तथा सातवां चरण 19 मई को होगा। वोटों की गिनती 23 मई को होगी। 

टॅग्स :तेजस्वी यादवनीतीश कुमारगिरिराज सिंहआरजेडीलोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए