लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर विवाद बढ़ा, तेजस्वी ने कांग्रेस को दी चेतावनी

By विकास कुमार | Updated: March 16, 2019 13:40 IST

तेजस्वी यादव ने एक ट्वीट में कहा, "संविधान और देश पर अभूतपूर्व संकट है. अगर अबकी बार विपक्ष से कोई रणनीतिक चुक हुई तो फिर देश में आम चुनाव होंगे या नहीं, कोई नहीं जानता?

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस 15 सीटों के मांग पर अड़ी हुई है.महागठबंधन में ऐसे कई नेता हैं जो नाराज चल रहे हैं.तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर निशाना साधा है.

बिहार में महागठबंधन की पार्टियों के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर विवाद गहराता जा रहा है. कांग्रेस 15 सीटों के मांग पर अड़ी हुई है. तेजस्वी यादव ने कांग्रेस के इस रवैये को लेकर निशाना साधा है. बीते कई दिनों से कांग्रेस और राजद के बीच सीटों को लेकर लम्बी खींचतान चल रही थी. बीच में ऐसी भी ख़बरें आई थी कि लालू यादव खुद सीट बंटवारे को लेकर मोर्चा संभाल रहे हैं. 

तेजस्वी यादव ने एक ट्वीट में कहा, "संविधान और देश पर अभूतपूर्व संकट है. अगर अबकी बार विपक्ष से कोई रणनीतिक चुक हुई तो फिर देश में आम चुनाव होंगे या नहीं, कोई नहीं जानता? अगर अपनी चंद सीटें बढ़ाने और सहयोगियों की घटाने के लिए अहंकार नहीं छोड़ा तो संविधान में आस्था रखने वाले न्यायप्रिय देशवासी माफ़ नहीं करेंगे."

 

महागठबंधन में ऐसे कई नेता हैं जो नाराज चल रहे हैं. जीतन राम मांझी ने भी संकेत दिए हैं कि अगर उन्हें सम्मानजनक सीटें नहीं मिली तो उनके पास और भी विकल्प हैं. इसका मतलब है कि महागठबंधन की एकता में राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं की नजर लग गई है. 

पिछले दो दशक की राजनीति में बिहार में कांग्रेस हाशिए पर है. 2014 में भी किसनगंज सीट को छोड़ दिया जाए तो कांग्रेस कोई भी सीट नहीं जीत पायी थी. सीटों को लेकर खिंच्ताम लम्बी चल सकती है क्योंकि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ने जिस तरह से सपा-बसपा के ऑफर को ठुकराया है उससे तो यही लगता है कि पार्टी सीटों के मुद्दे को लेकर समझौता करने के मूड में नहीं है. 

टॅग्स :लोकसभा चुनावतेजस्वी यादवराहुल गांधीमहागठबंधनकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप