लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनावः कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, कुछ नहीं सब झूठा है, नरेंद्र मोदी ने लूटा है

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 26, 2019 19:57 IST

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में बोले राहुल गांधी, न्याय योजना का अर्थशास्त्र पुख्ता, मध्यम वर्ग पर नहीं पड़ेगा बोझलोकसभा चुनावों की घोषणा के बाद पहली बार गठबंधन सहयोगी राजद के नेता तेजस्वी यादव के साथ मंच साझा किया।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ‘न्याय योजना’ को गरीबी पर सर्जिकल स्ट्राइक बताते हुए शुक्रवार को कहा कि यह सिर्फ लोकलुभावन नहीं बल्कि पुख्ता अर्थशास्त्र पर आधारित है। गांधी ने मध्यम वर्ग की आशंकाओं को भी खारिज करते हुए कहा कि न्यूनतम आय योजना (न्याय) के लिये वेतनभोगी लोगों को अपनी जेब से एक पैसा नहीं देना होगा। 

चौकीदार द्वारा नीरव मोदी, मेहुल चौकसी और विजय माल्या जैसे चोरों को लाखों करोड़ रुपये तोह्फे में दे दिये। गांधी ने आरोप लगाया कि मोदी के करीबी 15 लोगों द्वारा 5.55 लाख करोड़ रुपये की सार्वजनिक रकम चुरा ली गई। उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों से दो करोड़ रोजगार, सभी गरीबों के खातों में 15 लाख रुपये के अलावा विशेष पैकेज का वादा किया गया था। उन्होंने कहा, ‘‘कुछ नहीं सब झूठा है, नरेंद्र मोदी ने लूटा है’’।

उत्तरी बिहार के इस शहर में एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने लोकसभा चुनावों की घोषणा के बाद पहली बार गठबंधन सहयोगी राजद के नेता तेजस्वी यादव के साथ मंच साझा किया। गांधी ने जेल में बंद राजद सुप्रीमो लालू यादव के साथ किये जा रहे व्यवहार की भी निंदा की और चेतावनी दी कि भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन को चुनावों में इसका नुकसान उठाना होगा।

समस्तीपुर (एससी सुरक्षित) सीट से केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान के भाई रामचंद्र पासवान के खिलाफ कांग्रेस ने पूर्व राज्य मंत्री अशोक राम को उतारा है। करीब 25 मिनट तक चले अपने भाषण की शुरुआत राहुल ने विमान में खराबी की वजह से देर से पहुंचने पर लोगों से माफी मांगकर की। राहुल ने स्थानीय मैथिली भाषा में लोगों का अभिवादन करते हुए पूछा ‘की हाल-चाल छै’, फिर मुस्कुराते हुए कहा कि क्या मोदी ने आपको बहुत नहीं लूटा है।

कहीं भी जाते हैं टेलीप्रॉम्प्टर ले जाते हैं

पार्टी के घोषणापत्र में प्रस्तावित न्याय कार्यक्रम को गरीबी के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक बताते हुए गांधी ने घोषणा की कि न्याय योजना के लिये वित्त पोषण नरेंद्र मोदी की मदद से अनिल अंबानी जैसे चोरों द्वारा लूटी गई रकम से किया जाएगा। गांधी ने दावा किया कि यह पुख्ता अर्थशास्त्र भी है क्योंकि गरीबों को दिये गए रुपये से उपभोक्ता वस्तुओं की मांग बढ़ेगी और इससे वाणिज्य और उद्योग को गति मिलेगी। कांग्रेस अध्यक्ष ने उरी और पुलवामा के बाद किये गए सैन्य अभियान को चुनावी मुद्दा बनाने के लिये भी प्रधानमंत्री पर निशाना साधा और कहा कि वह जहां कहीं भी जाते हैं सर्जिकल स्ट्राइक पर संभाषण देते हैं क्योंकि उनके पास कुछ और बचा नहीं है।

गांधी ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि वह जहां कहीं भी जाते हैं टेलीप्रॉम्प्टर ले जाते हैं। इसके बाद गांधी ने मंच पर मौजूद राजद नेता की तरफ मुड़कर एक पल के लिये देखा और कहा, तेजस्वी जी आपने भी टेलीप्रॉम्प्टर पर ध्यान दिया होगा। वह टेली प्रॉम्प्टर पर देखकर भाषण देते हैं और इस दौरान उन्हें ऊपर से आदेश आते हैं कि रोजगार के बारे में बात मत कीजिए। हर गरीब के खाते में 15 लाख रुपये डालने का जो वादा आपने किया था उसका जिक्र मत कीजिए। किसी भी कीमत पर किसानों का जिक्र मत कीजिए।

आपकी किरकिरी हो सकती है। सर्जिकल स्ट्राइक की बीन बजाते रहिये। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आई तो किसी किसान को कर्ज न चुका पाने पर जेल नहीं भेजा जाएगा। गांधी ने कहा कि आप नीरव मोदी और विजय माल्या जैसे लोगों को कर्ज चुकाए बिना देश से भागने में मदद करते रहिये लेकिन हम आम लोगों, किसानों और कामगार वर्ग के साथ खड़े हैं और उनका बोझ भी साझा करेंगे। और हम उन लोगों के कल्याण के लिए उससे दो गुनी रकम खर्च करेंगे जितनी आपने अपनी पसंद के 15 लोगों की जेब में डालने में मदद की है। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावबिहार लोकसभा चुनाव 2019समस्तीपुरकांग्रेसराहुल गांधीतेजस्वी यादवआरजेडीराबड़ी देवी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष