लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने दी नरेंद्र मोदी को बधाई, इजरायल के पीएम ने हिंदी में किया ट्वीट

By विनीत कुमार | Updated: May 23, 2019 17:46 IST

पीएम मोदी को दुनिया भर के कई और बड़े नेताओं ने भी जीत पर बधाई दी है। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने भी पीएम मोदी को बधाई दी है।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान के पीएम इमरान खान सहित दुनिया के कई नेताओं ने दी पीएम मोदी को बधाईइमरान खान ने ट्वीट कर दी बधाई, कहा- मोदी के साथ दक्षिण एशिया में शांति के लिए काम करने को लेकर आशावानचीन सहित इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी भेजी पीएम मोदी को बधाई

लोकसभा चुनाव-2019 में बीजेपी की बड़ी जीत पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भी पीएम मोदी को बधाई दी है। पाकिस्तान के पीएम ने ट्वीट कर लिखा कि वह पीएम के साथ दक्षिण एशिया में शांति, विकास और समृद्धि के लिए काम करने को लेकर आशावान हैं। इमरान खान ने ट्वीट किया, 'मैं पीएम मोदी को बीजेपी और उसके सहयोगियों की जीत पर बधाई देता हूं। उनके साथ दक्षिण एशिया में शांति, विकास और समृद्धि के लिए काम करने को लेकर मैं आशावान हूं।'

पीएम मोदी को दुनिया भर के कई और बड़े नेताओं ने भी जीत पर बधाई दी है। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने भी पीएम मोदी को बधाई दी है। इसके अलावा बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना सहित जापान के पीएम शिंजो आबे ने भी पीएम मोदी को जीत की बधाई दी है। नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ने भी पीएम मोदी को बधाई दी है। साथ ही रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी पीएम मोदी को बधाई दी है। 

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी पीएम मोदी को बधाई दी है। नेतन्याहू ने हिंदी में ट्वीट किया, 'मेरे दोस्त नरेंद्र मोदी, आपकी प्रभावशाली चुनावी जीत पर हार्दिक बधाई। ये चुनावी नतीजे एक बार फिर दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में आपके नेतृत्व को साबित करते हैं। हम साथ मिलकर भारत और इजरायल के बीच घनिष्ट मित्रता को मजबूत करना जारी रखेंगे। बहुत बढ़िया, मेरे दोस्त।' 

टॅग्स :लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीइमरान खानजी जिनपिंगचीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष