लाइव न्यूज़ :

पूर्वोत्तर में अमित शाह से ज्यादा हेमंत विश्व शर्मा की अहमियत: राम माधव

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: March 25, 2019 08:14 IST

लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा की राज्य इकाई हेमंत विश्व शर्मा को लोकसभा चुनाव लड़वाने की मांग कर रही थी।

Open in App

भाजपा महासचिव राम माधव ने आज कहा कि असम के वित्त मंत्री हेमंत विश्व शर्मा की अहमियत पूर्वोत्तर में क्षेत्र से जुड़े मामलों में पार्टी अध्यक्ष अमित शाह से ज्यादा है. माधव ने यह पूछे जाने पर यह बात कही कि 25 सीटों का जिम्मेदार होने के बावजूद शर्मा चुनाव क्यों नहीं लड़ सकते जबकि अमित शाह भाजपा अध्यक्ष होने के बाद भी गांधी नगर से चुनाव लड़ रहे हैं.

राम माधव ने यहा एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, इसका मतलब यह है कि शायद हेमंत विश्व शर्मा पर अमित से ज्यादा बोझ है, क्योंकि उन्हें यहां 5-6 सरकारें संभालनी हैं. उन्हें पूर्वोत्तर में पूरे चुनाव का अभियान संभालना है.

दरअसल, भाजपा की राज्य इकाई हेमंत विश्व शर्मा को लोकसभा चुनाव लड़वाने की मांग कर रही थी, लेकिन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए ट्वीट किया था कि शर्मा को राज्य के विकास और पूर्वोत्तर में पार्टी के आधार को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कहा गया है.

टॅग्स :लोकसभा चुनावअमित शाहनरेंद्र मोदीराम माधव
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील