लाइव न्यूज़ :

राजनाथ सिंह ने कहा, 'हमने कभी 15 लाख का वादा नहीं किया, फिर करेंगे बहुमत के साथ वापसी'

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 9, 2019 16:10 IST

राजनाथ सिंह ने भरोसा जताया कि इस बार भी बीजेपी की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ वापसी करने वाली है।

Open in App
ठळक मुद्देराजनाथ सिंह ने कहा- हमने 15 लाख की नहीं, काले धन पर एक्शन की बात कही थीबीजेपी घोषणा पत्र को लेकर राहुल गांधी के आरोप का भी राजनाथ ने दिया जवाब आयकर विभाग की छापेमारी या कार्रवाई के पीछे सरकार की कोई राजनीतिक मंशा नहीं: राजनाथ

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि बीजेपी ने कभी भी लोकसभा चुनाव-2014 के प्रचार के दौरान ऐसा वादा नहीं किया कि लोगों को खाते में 15 लाख रुपये भेजे जाएंगे। साथ ही राजनाथ ने राहुल गांधी के उन आरोपों को भी दरकिनार किया कि बीजेपी के घोषणा पत्र में केवल एक शख्स की बात मानी गई है।

राजनाथ ने न्यूज एजेंसी एएनआई से इंटरव्यू में कहा, 'कभी नहीं कहा गया कि 15 लाख रुपये आयेंगे। ऐसा कभी नहीं कहा गया। हमने कहा था कि हम काले धन के खिलाफ कदम उठाएंगे। काले धन के खिलाफ एक्शन लिया गया। यह हमारी सरकार थी जिसने काले धन पर एसआईटी बनाई।'

घोषणा पत्र पर राहुल के आरोप का जवाब

राजनाथ ने बीजेपी के घोषणा पत्र पर राहुल गांधी के आरोपों पर जवाब देते हुए कहा, 'मैं मानता हूं कि जब संकल्प पत्र की बात हुई थी, तो भारत या इसके इतिहास में कभी भी लोगों की ऐसी भागीदारी नहीं देखी गई। राहुल जो भी कह रहे हैं वह आधारहीन है और वह ऐसी बातें कहते रहते हैं। इसे गंभीरता से नहीं लिया जाना चाहिए।'

बता दें कि राहुल गांधी ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा था कि कांग्रेस का घोषणापत्र लोगों की चर्चा से तैयार किया गया जबकि बीजेपी के घोषणा पत्र में केवल एक शख्स की बात है। राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा था कि बीजेपी का घोषणा पत्र बंद कमरे में तैयार किया गया।

गडकरी बनेंगे अगले पीएम?

राजनाथ सिंह ने भरोसा जताया कि इस बार भी बीजेपी की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ वापसी करने वाली है। इस सवाल पर कि क्या बहुमत नहीं मिलने की स्थिति में नितिन गडकरी प्रधानमंत्री बनाये जा सकते हैं, राजनाथ ने कहा- 'ये काल्पनिक सवाल है और ख्याली पुलाव से ज्यादा कुछ नहीं है।'

साथ ही राजनाथ सिंह ने इस बात से भी इनकार किया कि हाल के आयकर विभाग के छापों में राजनीतिक मंशा छुपी है। राजनाथ ने कहा, 'जो विभाग छापेमारी कर रहे हैं, वे स्वतंत्र हैं। उन पर आचार संहिता लागू नहीं होती है। वे बस अपनी जानकारी के आधार पर कार्रवाई कर रही हैं। हम उन्हें कैसे रोक सकते हैं।'

टॅग्स :लोकसभा चुनावराजनाथ सिंहनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए