लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव: राजनाथ सिंह और मायावती ने लखनऊ में डाला वोट, जयपुर में राज्यवर्धन ने किया मतदान

By विनीत कुमार | Updated: May 6, 2019 08:27 IST

मायावती ने लखनऊ के सिटी मोंटेसरी इंटर कॉलेज में बने पोलिंग बूथ पर पहुंचकर अपना वोट डाला। मायावती ने मतदान के बाद लोगों से भी वोट डालने की अपील की।

Open in App

लोकसभा चुनाव-2019 में सोमवार को जारी पांचवें चरण के मतदान के तहत गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में अपना वोट डाला। वहीं, बसपा सुप्रीम और यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने भी अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। राजनाथ सुबह लखनऊ के स्कॉलर्स होम स्कूल में पोलिंग बूथ नंबर 333 पर वोट डालने पहुंचे। 

राजनाथ इस बार भी लखनऊ से चुनाव लड़ रहे हैं और यहां उनका सामना सपा की पूनम सिन्हा और कांग्रेस के प्रमोद कृष्णम से है। राजनाथ ने वोट डालने के बाद दावा किया कि इस बार भी बीजेपी को बहुमत मिलेगा।

वहीं, मायावती ने लखनऊ के सिटी मोंटेसरी इंटर कॉलेज में बने पोलिंग बूथ पर पहुंचकर अपना वोट डाला। मायावती ने मतदान के बाद लोगों से भी वोट डालने की अपील की और कहा कि वे अपने वोट का सही इस्तेमाल करें।

जयपुर में राज्यवर्धन सिंह राठौर ने भी अपना वोट जाला। राठौड़ अपनी पत्नी गायत्री राठौड़ के साथ वोट डालने पहुंचे थे। वहीं, दूसरी ओर झारखंड के हजारीबाग में पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने अपनी पत्नी नीलीमा सिन्हा के साथ वोट डाला। हजारीबाग से यशवंत के बेटे और केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा चुनाव लड़ रहे हैं। यहां जयंत का मुकाबला कांग्रेस के गोपाल साहू और सीपीआई के भुवनेश्वर प्रसाद मेहता से मुकाबला है।

टॅग्स :लोकसभा चुनावराजनाथ सिंहमायावतीराजवर्द्धन सिंह राठौड़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतमिडिल ईस्ट विवादः राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में अंतर-मंत्रालयी समूह का गठन, शाह, सीतारमण और पुरी होंगे सदस्य, एक्शन में पीएम मोदी?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील