लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनावः राजस्थान में कांग्रेस की हार के बाद सियासी चाय के प्याले में तूफान के थमने का इंतजार!

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: May 27, 2019 17:34 IST

राजस्थान में हार के बाद कांग्रेस के अन्दर जो हलचल मची है, कोई उसे गुटबाजी के नजरिए से देख रहा है, तो कोई बदलाव की आहट मान रहा है, जबकि राजनीतिक जानकारों का मानना है कि हार के बाद ये सारी रस्मी गतिविधियां हैं, जो गुजरते समय के साथ ठंडी पड़ जाएंगी.

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में राहुल गांधी की ओर से पुत्र मोह जैसी टिप्पणी पर सीएम अशोक गहलोत ने भी अपनी बात रखी है.सहकारिता मंत्री उदयलाल अंजना ने भी चुनाव प्रचार की कमियों को उजागर किया है.

लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद राजस्थान के सियासी चाय के प्याले में तूफान आया हुआ है तथा विभिन्न राजनीतिक बयानों, गतिविधियों आदि के अपने-अपने हिसाब से अर्थ-भावार्थ तलाशे जा रहे हैं.

राजस्थान में हार के बाद कांग्रेस के अन्दर जो हलचल मची है, कोई उसे गुटबाजी के नजरिए से देख रहा है, तो कोई बदलाव की आहट मान रहा है, जबकि राजनीतिक जानकारों का मानना है कि हार के बाद ये सारी रस्मी गतिविधियां हैं, जो गुजरते समय के साथ ठंडी पड़ जाएंगी.

कई बड़े नेता भी बयान दे रहे हैं. गहलोत सरकार के ही मंत्री रमेश मीणा का कहना है कि हार को हल्के में नहीं लिया जाना चाहिये, तो सहकारिता मंत्री उदयलाल अंजना ने भी चुनाव प्रचार की कमियों को उजागर किया है.

उधर, अपुष्ट खबर है कि कृषि मंत्री लाल चन्द कटारिया राजस्थान मंत्रिमंडल से त्यागपत्र दे रहे हैं. इसकी वजह यह बताई गई है कि- वर्तमान में सम्पन्न हुए लोकसभा चुनाव के अन्तर्गत पार्टी को बहुत कम मत प्राप्त हुए है, इसलिये मंत्री पद पर बने रहना नैतिक रूप से उचित नहीं है.

दिल्ली में राहुल गांधी की ओर से पुत्र मोह जैसी टिप्पणी पर सीएम अशोक गहलोत ने भी अपनी बात रखी है, उनका कहना था कि- खबरें छपती रहती है और कौन सी बात किस संदर्भ में उन्होंने कही हैं, वे संदर्भ बदल जाते हैं. जब संदर्भ से हटकर बात होती है तब उसके मायने दूसरे हो जाते हैं, उस पर मैं कोई कमेंट नहीं करना चाहता.

लेकिन, कांग्रेस की हार पर उनका कहना था कि- पहले भी ऐसा समय आ चुका है, जिसमें हम कमजोर रहे, लेकिन बाद में पार्टी उबरी और सत्ता में भी आई. हार से हम लोग कोई घबराने वाले नहीं है, हार सकते हैं पर कांग्रेसजनों के अंदर हिम्मत में कोई कमी नहीं आई है.

राहुल गांधी ने देश में मुद्दा आधारित राजनीति की है. चाहे वोट हमें मिले हो या नहीं मिले हो पर हर व्यक्ति की जुबान पर है कि यह इंसान दिल से बोलता है. उन्होंने कहा कि झूठ कुछ समय के लिए जीत सकता है पर अंतिम जीत सत्य की होती है.

राजनीतिक जानकारों का कहना है कि अभी भी कांग्रेस के पास राजस्थान की सत्ता है और हार के बाद आए सियासी चाय के प्याले में तूफान के थमने का इंतजार किया जा रहा है.

कांग्रेस चाहे तो अगले पांच सालों में प्रदेश की जनता को कुछ करके दिखा सकती है. यदि कांग्रेस राजस्थान में ऐसा करने में सफल होती है तो आने वाले पंचायत, स्थानीय निकाय आदि चुनावों में फिर से अपनी खोई हुई राजनीतिक जमीन हांसिल कर सकती है.

टॅग्स :लोकसभा चुनावराजस्थानअशोक गहलोतराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए