लाइव न्यूज़ :

गहलोत बोले पीएम मोदी की विदाई यात्रा चल रही, राजे का पलटवार-राजस्थान में कानून व्यवस्था ठप्प

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: May 12, 2019 08:21 IST

राजस्थान की कानून-व्यवस्था को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे आक्रामक हैं, कहती हैं कि अलवर, भरतपुर, सीकर, झुंझुनूं सहित राजस्थान भर में बढ़ रही दुष्कर्म की घटनाओं के खिलाफ आपका और मेरा रोष स्वाभाविक है.

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान में सीईओ लेवल का ऑफिसर सिर्फ और सिर्फ महिलाओं पर अत्याचार के मामलों की मॉनिटरिंग करेगा. गहलोत बोले-वसुंधरा जी की विदाई यात्रा पूरी हो चुकी है अब मोदी जी की विदाई यात्रा चल रही है

11 मई राजस्थान में मतदान समाप्त होने के बाद जमीनी चुनावी जंग भले ही समाप्त हो गई हो, लेकिन ट्विटर पर सियासी संग्राम जारी है. जहां सीएम अशोक गहलोत पीएम मोदी पर निशाना साध रहे हैं, वहीं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे प्रदेश की कानून व्यवस्था पर गहलोत सरकार को घेर रहीं हैं. अशोक गहलोत ने ट्वीट किया, ''प्रधानमंत्री जी इतने बौखला गए हैं, इतने घबरा गए हैं, पिछले एक सप्ताह से वो जो भाषा बोल रहे हैं, जिस तरह के आरोप लगा रहे हैं, उसको यह देश पसंद नहीं कर रहा. पीएम की भाषा, उनकी शैली, उनकी टिप्पणियों से लोगों में बहुत गुस्सा है, आक्रोश है. इसका नतीजा मोदी जी को चुनाव में भुगतना पडेगा.''

उन्होंने आगे कहा कि आईएनएस विराट को लेकर पीएम की जो मजाक उड़ा है, पूरा देश और दुनिया देख रही है कि मोदी जी, प्रधानमंत्री स्तर के व्यक्ति द्वारा अपने पद की गरिमा घटाने का जो लेवल बना है, आजादी के बाद आज तक ऐसा कभी नहीं हुआ. वसुंधरा जी की विदाई यात्रा पूरी हो चुकी है अब मोदी जी की विदाई यात्रा चल रही है. 

वसुंधरा राजे हुई आक्रामक : 

उधर, राजस्थान की कानून-व्यवस्था को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे आक्रामक हैं, कहती हैं कि अलवर, भरतपुर, सीकर, झुंझुनूं सहित राजस्थान भर में बढ़ रही दुष्कर्म की घटनाओं के खिलाफ आपका और मेरा रोष स्वाभाविक है. इन सभी मामलों में हमारी बेटियों के साथ जो दुराचार की वारदातें हुई, वो किसी भी सभ्य समाज को सिहरा देने तथा मानवता तार-तार कर देने के लिए काफी है. 

वे कहती हैं कि हमारी भाजपा सरकार ने आवाम के इस दर्द को समझते हुए दुष्कर्म के आरोपियों को मृत्युदंड का प्रावधान किया था, जिसके बाद कई दुष्कर्मियों को त्वरित फांसी की सजा सुनवाकर समाज में सुरक्षा का माहौल प्रस्तुत किया गया. 

अलवर प्रकरण बड़ा गंभीर केस : 

इसके जवाब में सीएम गहलोत का कहना है कि अलवर प्रकरण बड़ा गंभीर केस है. दुर्भाग्य से ऐसी घटनाएं राजस्थान में लंबे अरसे से चली आ रही हैं. महिलाओं पर अत्याचार की घटनाएं बेहद दुर्भाग्यपूर्ण हैं. हमने निर्णय लिया है अलवर केस को ऑफिसर स्कीम के अंतर्गत ट्रांसफर करेंगे, उसके तहत इसकी पूरी जांच होगी और कोई बख्शा नहीं जाएगा. 

गहलोत ने आगे कहा कि भविष्य में पूरे राजस्थान के अंदर हर जिले में एक सीईओ लेवल का ऑफिसर सिर्फ और सिर्फ महिलाओं पर अत्याचार के मामलों की मॉनिटरिंग करेगा. 

एसपी ऑफिस में दर्ज होगी एफआईआर : 

गहलोत ने कहा कि थाने में अगर कोई थानेदार एफआईआर दर्ज नहीं करेगा तो हम प्रोविजन कर रहे हैं एसपी ऑफिस में ऐसी व्यवस्था की जाएगी कि वहां एफआईआर दर्ज हो, फिर उसकी मॉनिटरिंग होगी कि थाने में एफआईआर क्यों नहीं दर्ज हुई और थानेदार के खिलाफ कार्यवाही होगी. इस प्रकार हम कदम उठाएंगे ताकि प्रदेश में क्राइम रेट कम हो. 

टॅग्स :लोकसभा चुनावअशोक गहलोतमोदीराजस्थानअलवर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब