लाइव न्यूज़ :

सुपौल में राहुल गांधी ने कहा- 'राफेल का सच सामने आयेगा, नरेन्द्र मोदी और अनिल अंबानी को सजा होगी'

By भाषा | Updated: April 20, 2019 15:53 IST

लोकसभा चुनाव 2019: बिहार के सुपौल में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि बिहार के युवा पूरे देश में जाकर बैंकों के सामने, सरकारी इमारतों के सामने एवं अन्य दफ्तरों के सामने चौकीदारी करते हैं।

Open in App

राफेल मामले को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को दावा किया कि राफेल का सच सामने आयेगा, जांच होगी तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं अनिल अंबानी को सजा होगी । बिहार के सुपौल में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि बिहार के युवा पूरे देश में जाकर बैंकों के सामने, सरकारी इमारतों के सामने एवं अन्य दफ्तरों के सामने चौकीदारी करते हैं।

बिहार के जो युवा बाहर चौकीदारी करते हैं, वे पूरी ईमानदारी से करते हैं। उन्होंने कहा कि देश में एक नरेन्द्र मोदी हैं जो अपने को देश का चौकीदार कहते हैं लेकिन वह अनिल अंबानी के चौकीदार हैं। उन्होंने बिहार के सभी चौकीदारों को बदनाम कर दिया है।

जानिए राहुल गांधी ने सुपौल में क्या कहा

राहुल गांधी ने कहा कि बिहार के युवा धूप में, आंधी में, आधी रोटी खाकर चौकीदारी का काम करते हैं लेकिन एक व्यक्ति ने उन सभी को बदनाम कर दिया। राफेल विमान सौदे का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘कोई नहीं बच पायेगा, अंत में राफेल मामले का सच सामने आयेगा। जांच होगी और नरेन्द्र मोदी एवं अनिल अंबानी को सजा होगी।’’

राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, ‘‘ नरेन्द्र मोदी चाहे जितनी भी कोशिश कर लें लेकिन बिहार एवं देश की जनता उन्हें दोबारा प्रधानमंत्री नहीं बनने देगी। बात खत्म।’’ उन्होंने कहा कि आजकल नरेन्द्र मोदी को देखें तो पता लगेगा कि वह कितना घबरा गये हैं। राहुल ने कहा कि जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी और कोसी में बाढ़ आई थी तब हमारी सरकार ने दो दिन के भीतर 1100 करोड़ रूपया जारी किया था और उस समय सोनिया गांधी भी आई थीं।

उन्होंने सवाल किया कि इसके बाद भी कोसी नदी में बाढ़ आई थी, तब नरेन्द्र मोदी की सरकार थी, क्या चौकीदार आया ? इस रैली में रालोसपा अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा, कांग्रेस नेता रंजीत रंजन मौजूद थीं। रैली में राजद नेता एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव मौजूद नहीं थे। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावराहुल गांधीकांग्रेसबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील