लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी का पीएम मोदी पर तंज, कहा- हिन्दुस्तान के युवाओं और मजदूरों का नारा है ‘चौकीदार चोर है’

By भाषा | Updated: May 8, 2019 18:44 IST

Open in App

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस की जनसभाओं में लगाया जा रहा ‘‘चौकीदार चोर है’’ का नारा कांग्रेस पार्टी का न होकर, हिन्दुस्तान के युवाओं और मजदूरों का नारा है। भिण्ड लोकसभा सीट के प्रत्याशी देवाशीष जरारिया के लिए आयोजित चुनावी रैली को संबोधित करते हुए गांधी ने कहा, ‘‘कांग्रेस पार्टी ने नहीं निकाला है ‘चौकीदार चोर है’ वाला नारा।

नारा हिन्दुस्तान के युवाओं का नारा है, हिन्दुस्तान के मजदूरों को नारा है।’’ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर अपना हमला तेज करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि उनके पास सबूत हैं कि राफेल जेट सौदे में ‘‘चौकीदार चोर है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जब मैं आपके बारे में कहता हूं, चौकीदार चोर है तो मैं सबूत लेकर बोलता हूं।’’ उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी चुनाव आयोग को कहते हैं कि राहुल, चौकीदार शब्द का प्रयोग नहीं कर सकते। गांधी ने सवाल किया, ‘‘क्या आपने कभी किसान, मजदूर या गरीब, बेरोजगार आदमी के घर के सामने चौकीदार देखा है।

अनिल अंबानी के घर के बाहर कितने चौकीदार हैं, लाइन लगी हुई है और लाइन में पहले नंबर पर नरेन्द्र मोदी खड़े हैं।’’ देश के पांच करोड़ गरीब परिवारों के लिये प्रतिमाह 6000 रुपये की आर्थिक सहायता की कांग्रेस की प्रस्तावित न्यूनतम आय योजना :न्याय: का जिक्र करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि इससे लोगों की क्रय शक्ति में इजाफा होगा और इससे देश की अर्थव्यवस्था में ‘‘जम्प स्टार्ट’’ होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि नोटबंदी और जीएसटी से रोजगार खत्म हो गये हैं और अर्थव्यवस्था चौपट हो गयी है।

न्याय योजना से वह पटरी पर आ जायेगी। गांधी ने कहा, ‘‘नरेन्द्र मोदी जी, न्याय से कोई नहीं बच सकता। हमने सोचा, ठीक है पांच साल तक नरेन्द्र मोदी जी ने किसानों, युवाओं से जो अन्याय किया, तो कांग्रेस पार्टी न्याय करेगी।’’ उन्होंने कहा कि यदि नरेन्द्र मोदी 5.55 लाख करोड़ रुपये देश के 15 अमीरों को दे सकते हैं तो कांग्रेस की सरकार आने पर देश के पांच करोड़ गरीब परिवारों को न्याय योजना में 72,000 रुपये हर साल दिये जा सकते हैं।

टॅग्स :लोकसभा चुनावकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)राहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील