लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी का अमेठी की जनता के नाम खत, बीजेपी को बताया झूठ की फैक्ट्री लगाने वाली पार्टी

By विनीत कुमार | Updated: May 3, 2019 14:07 IST

राहुल गांधी इस बार अमेठी के साथ-साथ केरल के वायनाड से भी चुनावी मैदान में हैं। वायनाड में वोटिंग पहले ही हो चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देअमेठी में 6 मई को होने वाली वोटिंग से पहले राहुल गांधी ने लिखा खतकांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी साल 2004 से रहे हैं अमेठी से सांसद

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव-2019 के तहत 6 मई को होने वाली वोटिंग से पहले अमेठी के जनता के नाम खत लिखकर अपने लिये वोट मांगा। साथ ही इस चिट्ठी के जरिये राहुल ने एक बार फिर बीजेपी पर निशाना साधा और उसे उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने वाली पार्टी बताया। राहुल गांधी यहां से 2004 से सांसद हैं हालांकि इस बार उन्हें बीजेपी की अमेठी से उम्मीदवार स्मृति ईरानी से कड़ी टक्कर मिल रही है।

राहुल ने इस चिट्ठी में बीजेपी पर निशाना साधते हुए लिखा, 'कांग्रेस जहां देश के किसान नौजवान, गरीब, महिलाओं, छोटे दुकानदारों के लिए काम करती है वहीं, दूसरी ओर बीजेपी का मकसद 15-20 उद्योगपतियों को सरकार का मालिक बना देना है। कांग्रेस के सिस्टम का मालिक जनता है जबकि बीजेपी के सिस्टम में मालिक अनिल अंबानी हैं।'

राहुल ने साथ ही कहा, 'पूरा देश बीजेपी के 5 साल के अन्याय के खिलाफ, न्याय के साथ खड़ा है। भाजपा के लोग यहां चुनाव के दौरान झूठ की फैक्ट्री लगा देते हैं और पैसे के नदिया बहाते हैं लेकिन बीजेपी वाले शायद नहीं जानते कि अमेठी की ताकत उसकी सच्चाई, स्वाभिमान और सादगी है।' 

बता दें कि राहुल गांधी इस बार अमेठी के साथ-साथ केरल के वायनाड से भी चुनावी मैदान में हैं। वायनाड में वोटिंग पहले ही हो चुकी है। अमेठी पर सभी की नजरें हैं और प्रियंका गांधी भी यहां पिछले कुछ दिनों से काफी सक्रिय रही हैं।

टॅग्स :लोकसभा चुनावराहुल गांधीअमेठीप्रियंका गांधीस्मृति ईरानी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील