लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी को पहली बार गोद उठाने वाली नर्स ने कहा, 'नागरिकता पर नहीं उठना चाहिए सवाल'

By भाषा | Updated: May 3, 2019 14:43 IST

लोकसभा चुनाव 2019: सेवानिवृत्त नर्स ने कहा कि 49 साल बाद वो ‘‘प्यारा बच्चा’’ आज कांग्रेस अध्यक्ष है और वायनाड से चुनाव लड़ रहा है। वावथिल अब खुद को एक ‘‘गृहिणी’’ बताती हैं। उनका कहना है कि उन्हें इससे अधिक खुशी नहीं मिल सकती थी।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी अमेठी के साथ केरल की वायनाड सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। लोकसभा चुनाव में उनकी नागरिकता को लेकर भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने सवाल उठाए हैं।

राहुल गांधी के जन्म की गवाह रहीं सेवानिवृत्त नर्स और वायनाड से मतदाता राजम्मा वावथिल जोर देकर कहती हैं कि किसी को भी कांग्रेस प्रमुख की नागरिकता पर सवाल नहीं उठाना चाहिए क्योंकि वह उन लोगों में से एक थीं जो दिल्ली के होली फैमिली अस्पताल में 19 जून 1970 को राहुल के जन्म के दौरान ड्यूटी पर थे। 

72 वर्षीय राजम्मा उस वक्त बतौर नर्स प्रशिक्षण ले रही थीं। उन्होंने कहा कि वह उन लोगों में शुमार थीं जिन्होंने नन्हे राहुल को पहली बार अपने हाथों में उठाया था।  वायनाड से वावथिल ने पीटीआई को फोन पर बताया, ‘‘मैं खुशनसीब थी क्योंकि नवजात राहुल को अपनी गोद में उठाने वाले लोगों में मैं पहली थी। मैं उनके जन्म की गवाह रही हूं। मैं बेहद उत्साहित थी... इंदिरा गांधी के पोते को देखकर हम सभी बहुत उत्साहित थे।’’ 

वायनाड से चुनाव लड़ रहे हैं राहुल गांधी

49 साल बाद वो ‘‘प्यारा बच्चा’’ आज कांग्रेस अध्यक्ष है और वायनाड से चुनाव लड़ रहा है। वावथिल अब खुद को एक ‘‘गृहिणी’’ बताती हैं। उनका कहना है कि उन्हें इससे अधिक खुशी नहीं मिल सकती थी। उन्हें आज भी वह दिन अच्छे से याद है। वावथिल ने उस दिन को याद करते हुए बताया कि कैसे जब सोनिया गांधी को प्रसव के लिये ले जाया जा रहा था तब राहुल गांधी के पिता राजीव गांधी और चाचा संजय गांधी अस्पताल के प्रसव कक्ष के बाहर इंतजार कर रहे थे। 

राहुल की नागरिकता पर सवाल उठने से दुखी हैं

यह कहानी वह अक्सर अपने परिवार को सुनाती हैं। सेवानिवृत्त नर्स ने कहा कि उन्हें राहुल गांधी की नागरिकता पर सवाल उठाने वाली भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी की शिकायत से दुख है। वावथिल के अनुसार एक भारतीय नागरिक के तौर पर राहुल गांधी की पहचान पर कोई सवाल नहीं उठा सकता है और उनकी नागरिकता के बारे में स्वामी की शिकायत ‘‘निराधार’’ है। 

उन्होंने बताया कि वहां अस्पताल में राहुल गांधी के जन्म के बारे में सभी रिकॉर्ड मौजूद होंगे। वावथिल ने दिल्ली के होली फैमिली अस्पताल से नर्सिंग पाठ्यक्रम पूरा किया था और बाद में वह भारतीय सेना में नर्स के तौर पर शामिल हुईं। वावथिल ने उम्मीद जतायी कि राहुल गांधी जब अगली बार वायनाड आयेंगे तो वह उनसे मिल पायेंगी।

टॅग्स :लोकसभा चुनावराहुल गांधीवायनाडकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील