लाइव न्यूज़ :

लोक सभा चुनाव: राहुल गांधी से मिले एचडी देवगौड़ा, कर्नाटक में कांग्रेस के सामने रखी 10 सीटों की मांग

By भाषा | Updated: March 6, 2019 14:37 IST

देवगौड़ा ने राज्य की कुल 28 सीटों में से 10 सीटों की मांग रखी। हालांकि पहले ऐसी खबरें थीं कि जद(एस) 12 सीटों की मांग कर रही है।

Open in App

आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कर्नाटक में गठबंधन के लिए जनता दल (एस) ने कांग्रेस के समक्ष 10 सीटों की मांग रखी है और अगले कुछ दिनों के भीतर दोनों पार्टियों के बीच सीटों के तालमेल पर सहमति बन जाने की संभावना है।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सीटों के तालमेल पर बातचीत के लिए बुधवार सुबह पूर्व प्रधानमंत्री एवं जद(एस) नेता एचडी देवगौड़ा से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच करीब दो घंटे तक बैठक चली जिसमें कांग्रेस की तरफ से पार्टी के कर्नाटक प्रभारी केसी वेणुगोपाल और जद(एस) की तरफ से पार्टी महासचिव कुंवर दानिश अली को आगे की बातचीत के लिए अधिकृत किया गया।

देवगौड़ा ने राज्य की कुल 28 सीटों में से 10 सीटों की मांग रखी। हालांकि पहले ऐसी खबरें थीं कि जद(एस) 12 सीटों की मांग कर रही है। दोनों की मुलाकात के बारे में पूछे जाने पर दानिश अली ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘कांग्रेस और जद(एस) के बीच सीटों का कोई मामला नहीं है। हम मिलकर लड़ेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि कर्नाटक में भाजपा की सीटों की संख्या एकदम सीमित हो जाए।' 

अली ने यह भी कहा कि दोनों पार्टियों के बीच सीटों के तालमेल पर अगले कुछ दिनों में सहमति बन जाने के आसार हैं। जद(एस) महासचिव ने यह भी बताया कि गांधी और देवगौड़ा ने सीटों के तालमेल के अलावा देश के वर्तमान राजनीतिक हालात पर भी चर्चा की। 

कर्नाटक में दोनों पार्टियां गठबंधन सरकार चला रही हैं, हालांकि कई बार मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी की तरफ से ऐसे बयान आए हैं जिनसे यह संदेश गया था कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक नहीं है।

टॅग्स :लोकसभा चुनावकांग्रेसराहुल गांधीएचडी देवगौड़ा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील