लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी की संपत्ति पांच सालों में 9.4 करोड़ रुपये से बढ़कर हुई 15.88 करोड़, नहीं है कोई कार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 5, 2019 08:15 IST

राहुल गांधी ने अपने हलफनामे में बताया है कि दिल्ली के सुल्तानपुर गांव में उनके पास पैतृक खेती भी है। साथ ही राहुल ने 5.19 करोड़ रुपए विभिन्न कंपनियों के बॉन्ड, शेयरों में लगा रखे हैं।

Open in App

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की संपत्ति 15.88 करोड़ रुपए से अधिक है। यह जानकारी उन्होंने गुरुवार को वायनाड लोकसभा सीट पर नामांकन पत्र भरने के दौरान दिए गए हलफनामे में दी। 2014 के चुनावों में उन्होंने कुल संपत्ति 9.4 करोड़ रुपए घोषित की थी। 

हलफनामा दिखाता है कि राहुल गांधी के पास कार नहीं है और विभिन्न बैंकों एवं अन्य वित्तीय संस्थानों की उन पर 72 लाख रुपए की देनदारी है। गांधी के पास चल संपत्ति पांच करोड़ 80 लाख 58 हजार 799 रुपए है और अचल संपत्ति दस करोड़ आठ लाख 18 हजार 284 रुपए है। उनकी कुल संपत्ति 15 करोड़ रुपए 88 लाख 77 हजार 83 रुपए है। 

कांग्रेस अध्यक्ष अमेठी सीट से भी चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने घोषणा की है कि उनके खिलाफ पांच मामले लंबित हैं। हलफनामे के मुताबिक, उनके खिलाफ दो मामले महाराष्ट्र में लंबित हैं और एक-एक मामला झारखंड, असम और नई दिल्ली में लंबित है। 

कांग्रेस प्रमुख के पास 40 हजार रुपए नकदी है, विभिन्न बैंकों में उनके 17.93 लाख रुपए जमा हैं। गांधी ने 5.19 करोड़ रुपए विभिन्न कंपनियों के बांड, डिबेंचर और शेयरों में लगा रखे हैं। उनके पास 333.3 ग्राम सोना भी है। 

दिल्ली के सुल्तानपुर गांव में उनके पास पैतृक खेती भी है। हलफनामे में दिखाया गया है कि गांधी के पास गुरुग्राम में दो कार्यालय हैं। हलफनामे में दिखाया गया है कि वित्त वर्ष 2017-18 में उनकी कुल आय एक करोड़ 11 लाख 85 हजार 570 रुपए थी। गांधी ने घोषणा की है कि उनके आय का स्रोत सांसद के वेतन, रॉयल्टी आय, किराये से आय, बांड से मिले ब्याज, डिविडेंड और म्युचुअल फंड से मिलने वाली पूंजी है।

कांग्रेस प्रमुख ने कहा है कि उन्होंने 1995 में कैंब्रिज विश्वविद्यालय के ट्रिनीटी कॉलेज से एम. फिल (डेवलपमेंट स्टडीज) किया है। हलफनामे में बताया गया है कि राहुल गांधी के पास कार नहीं है और एसपीजी सुरक्षा प्राप्त होने के कारण उन्हें एसपीजी के वाहन में घूमना पड़ता है।

टॅग्स :लोकसभा चुनावराहुल गांधीवायनाड लोकसभा सीटकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए