लाइव न्यूज़ :

वाराणसी: बीएचयू गेट पर मालवीय प्रतिमा को माला पहना प्रियंका गांधी ने शुरू किया रोड शो, बाबा विश्वनाथ के करेंगी दर्शन

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 15, 2019 18:49 IST

कांग्रेस उम्मीदवार अजय राय लोकसभा चुनाव 2014 में भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़े थे लेकिन उनको हार का सामना करना पड़ा था।  

Open in App
ठळक मुद्दे प्रियंका गांधी वाड्रा का वाराणसी रोड शो तकरीबन सात किलोमीटर का होगा। प्रियंका गांधी रोड शो के बाद बाबा विश्वनाथ मंदिर में पूजा करेंगी।

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी रोड शो के लिए पहुंची हैं। प्रियंका गांधी ने रोड शो बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के गेट पर मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा को माला पहनाकर शुरू किया। प्रियंका गांधी का रोड शो दशाश्वमेध घाट पर जाकर खत्म होगा। प्रियंका गांधी का ये रोड शो तकरीबन सात किलोमीटर का होगा। प्रियंका गांधी रोड शो के बाद बाबा विश्वनाथ मंदिर में पूजा करेंगी। प्रियंका यहां वाराणसी लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अजय राय के लिए चुनाव प्रचार करेंगी। वाराणसी में प्रियंका गांधी के रोड शो के लिए कांग्रेस ने वही रास्‍ता चुना है जो पीएम मोदी ने चुना था।

प्रियंका गांधी के रोड शो में काफी भीड़ दिख रही है। प्रियंका गांधी के साथ रोड शो में कांग्रेस उम्मीदवार अजय राय और छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल भी मौजूद हैं।  

अजय राय लोकसभा चुनाव 2014 में भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़े थे लेकिन उनको हार का सामना करना पड़ा था।  प्रियंका के राजनीति में आने के बाद ये अटकलें थीं कि पीएम मोदी के खिलाफ प्रियंका गांधी खुद चुनाव लड़ेंगी। प्रियंका गांधी ने भी मीडिया से बात करते हुए कई बार इस ओर इशारा किया था। 

टॅग्स :प्रियंका गांधीलोकसभा चुनावउत्तरा प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019कांग्रेसनरेंद्र मोदीवाराणसीवाराणसी लोकसभा सीट
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए