लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव: पीएम मोदी पर प्रियंका गांधी का तंज- 'चौकीदार किसानों के लिए नहीं अमीरों के लिए होते हैं'

By भाषा | Updated: March 18, 2019 14:53 IST

प्रियंका गांधी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में राजनीतिक ठहराव से राज्य के युवा, महिलाएं, किसान और मजदूर परेशान हैं और यहां राजनीतिक बदलाव लाना उनकी जिम्मेदारी है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रियंका गांधी ने सोमवार को शुरू की तीन दिन की 'गंगा यात्रा'प्रयागराज से तीन दिन में नदी के रास्ते बनारस जाएंगी प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को गांगा यात्रा के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी के 'मैं भी चौकीदार' कैंपेन पर निशाना साधा। प्रियंका ने मोदी सरकार पर तंज कसते हुए कहा, 'चौकीदार किसानों के लिए बल्कि अमीरों के लिए होते हैं।'

इससे पहले प्रियंका ने प्रयागराज में लेटे हनुमान के दर्शन किए और विधिविधान से गंगा की आरती तथा पूजा करने के बाद क्रूज बोट से अपनी प्रयागराज से बनारस की तीन दिवसीय यात्रा यहां मनैया घाट से आरंभ की। संगम क्षेत्र स्थित लेटे हनुमान जी के दर्शन और गंगा पूजन करने के बाद प्रियंका का काफिला शहर से करीब 20 किमी दूर मनैया घाट पहुंचा जहां उन्होंने स्थानीय लोगों का अभिवादन किया और अपनी इस यात्रा के लिए क्रूज बोट पर सवार हो गईं। 

मनैया घाट पर प्रियंका का स्वागत करने बहराईच की पूर्व सांसद सावित्री बाई फुले भी आई थीं। प्रियंका का कार्यक्रम मनैया घाट से दुमदुमा घाट, सिरसा, लाक्षागृह एवं मांडा जाने का है जहां वह स्थानीय नेताओं और लोगों से मिलेंगी। गांधी की इस यात्रा में छह संसदीय क्षेत्र- प्रयागराज, फूलपुर, भदोही, मिर्जापुर, चंदौली और वाराणसी शामिल हैं। उनकी तीन दिवसीय यात्रा 20 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में संपन्न होगी। 

रविवार की शाम प्रयागराज पहुंची प्रियंका ने एक ट्वीट कर स्वराज भवन से जुड़ी अपनी यादों को ताजा करते हुए कहा, 'स्वराज भवन के आंगन में बैठकर मैं वह कमरा देख सकती हूं जहां मेरी दादी इंदिरा गांधी का जन्म हुआ थी। मुझे सुलाते हुए वह ‘जोन ऑफ आर्क’ की कहानी सुनाया करती थीं। उनके शब्द आज भी मेरे कानों में गूंजते हैं। वह कहा करती थीं कि निडर बनो और सब कुछ ठीक होगा।'  

एक खुले पत्र में प्रियंका गांधी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में राजनीतिक ठहराव से राज्य के युवा, महिलाएं, किसान और मजदूर परेशान हैं और यहां राजनीतिक बदलाव लाना उनकी जिम्मेदारी है। राज्य के लोग अपना दुख-दर्द बांटना चाहते हैं, लेकिन राजनीतिक गणित के बीच उनकी आवाज सुनने वाला कोई नहीं है। 

गांधी ने पत्र में कहा, 'लोगों की आवाज सुने बिना और उनका दर्द बांटे बिना इस राज्य में राजनीतिक बदलाव संभव नहीं है। इसलिए मैं सच संवाद के लिए आपके द्वार आई हूं। मैं आपको आश्वस्त करती हूं कि आपके साथ बातचीत के आधार पर हम राजनीति में बदलाव लाएंगे।'

कांग्रेस नेता ने कहा कि वह जलमार्ग, बस, ट्रेन और पदयात्रा सहित परिवहन के विभिन्न माध्यमों से लोगों तक पहुंचेंगी। उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश में 11 अप्रैल से 19 मई तक सात चरणों में आम चुनाव होंगे और परिणामों की घोषणा 23 मई को की जाएगी।

टॅग्स :लोकसभा चुनावप्रियंका गांधीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए