लाइव न्यूज़ :

प्रियंका गांधी ने कहा- 'कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कहें तो मैं वाराणसी से चुनाव लड़ने को तैयार'

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 21, 2019 18:09 IST

लोकसभा चुनाव को लेकर प्रियंका गांधी केरल के वायनाड में दो दिवसीय दौरे पर हैं। जहां से उनके भाई और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी चुनाव लड़ रहे हैं।

Open in App

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का वाराणसी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने को लेकर असमंजस अभी भी बरकार है। वाराणसी सीट से चुनाव लड़ने को लेकर जब प्रियंका गांधी से पूछा गया तब उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी वाराणसी से चुनाव लड़ने के लिए कहते हैं तो मुझे खुशी होगी। 

लोकसभा चुनाव को लेकर प्रियंका गांधी केरल के वायनाड में दो दिवसीय दौरे पर हैं। एएनआई एजेंसी के मुताबिक जब उनसे पूछा गया कि क्या वो वाराणसी से चुनाव लड़ेगी? तब उन्होंने कहा कि 'अगर कांग्रेस अध्यक्ष मुझसे वाराणसी से चुनाव लड़ने को कहते हैं, तो मुझे बहुत खुशी होगी।'

बता दें कि एक इंटरव्यू में जब राहुल गांधी से पूछा गया कि क्या प्रियंका गांधी लोकसभा का चुनाव लड़ेंगी? इस पर राहुल गांधी ने कहा कि देखते हैं, अभी थोड़ी देर सस्पेंस रहने दीजिए। 

केरल में मोदी पर साधा निशाना

इससे पहले कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर शनिवार को निशाना साधते हुए कहा कि अभी की तरह इतनी “कमजोर सरकार” और ‘कमजोर प्रधानमंत्री’ कभी नहीं रहा है। प्रियंका फिलहाल वायनाड में हैं, जहां से उनके भाई एवं पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी चुनाव लड़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वह जानना चाहती हैं कि क्या सरकार की नीतियों की आलोचना करने वालों की आवाज दबाना ‘‘राष्ट्रवाद’’ है। राहुल उत्तर प्रदेश के अमेठी से भी चुनाव लड़ रहे हैं।

(पीटीआई भाषा एजेंसी से इनपुट)

टॅग्स :लोकसभा चुनावप्रियंका गांधीराहुल गांधीवायनाडवाराणसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारतKerala swearing-in ceremony: केरल में शपथ ग्रहण समारोह, सतीशन लेंगे मुख्यमंत्री शपथ, कांग्रेस के 11 और आईयूएमएल के 5 विधायक बनेंगे मंत्री, 14 सदस्य नए चेहरे

भारत'वायनाड बनेगा अगला अमेठी': राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा पर निशाना साधने वाले पोस्टरों पर मामला दर्ज

भारत'22 लाख उम्मीदवारों के साथ धोखा': NEET पेपर लीक मामले में राहुल गांधी ने धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करने की मांग की

भारतसवाल वाहनों का ही नहीं, फिजूलखर्ची का भी?, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आम जनता से अपील और...

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?