लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनावः प्रतीक और कजरी बब्बर उतरे प्रचार में, रोड शो कर मांग रहे वोट...

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 16, 2019 15:14 IST

लोकसभा चुनाव 2019: इस चुनाव में पूरा परिवार व्यस्त हैं। इस समय अभिनेता फिल्म छोड़ प्रचार में व्यस्त हैं। बॉलीवुड एक्टर और हाल ही में अनुभव सिन्हा की फिल्म 'मुल्क' में नजर आए प्रतीक बब्बर लोकसभा चुनाव में पिता के लिए जमकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं।

Open in App

लोकसभा चुनाव में पूरे देश में सियासी तापमान अपनी चरम स्थिति में हैं, जहां सारे दलों के नेतागण अपनी-अपनी तरह से वोटरों को आकर्षित करने में लगे हैं। नेता चुनाव लड़ रहे हैं लेकिन परिवार के लोग जमकर प्रचार कर रहे हैं। रोड शो, नुक्कड़ नाटक और गली-गली घूम कर वोट मांग रहे हैं। कोई पिता अपने बेटे के लिए, कोई पुत्र अपने पिता के लिए, कोई दादा अपने पोते के लिए, पति पत्नी के लिए वोट मांग रहे हैं।

फतेहपुर सीकरी में प्रचार कर रहे हैं प्रतीक

इस चुनाव में पूरा परिवार व्यस्त हैं। इस समय अभिनेता फिल्म छोड़ प्रचार में व्यस्त हैं। बॉलीवुड एक्टर और हाल ही में अनुभव सिन्हा की फिल्म 'मुल्क' में नजर आए प्रतीक बब्बरलोकसभा चुनाव में पिता के लिए जमकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं। प्रतीक के पिता राज बब्बर उत्तर प्रदेश में फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। पिता को चुनाव जितवाने के लिए प्रतीक ने पूरी ताकत लगा दी है। वह फतेहपुर सिकरी में घर-घर जाकर और रोड शो करके पिता के लिए वोट मांग रहे हैं, न सिर्फ प्रतीक बल्कि उनकी चचेरी बहन कजरी बब्बर भी भाई का साथ दे रही हैं।

सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल

सोशल मीडिया में प्रचार के दौरान भाई बहनों की तस्वीरें वायरल हैं। तस्वीर में कजरी हाथ जोड़े और माइक पकड़े नजर आ रही हैं, जबकि प्रतीक, प्रचार के दौरान बेहद सिंपल लुक में नजर आ रही कजरी और प्रतीक पिता की लोकसभा सीट पर खूब मेहनत कर रहे हैं। बता दें कि राज बब्बर ने फतेहपुरी सिकरी में एक रोड शो कराया। राज बब्बर का कहना है कि बीजेपी सरकार में विकास काम नहीं कराए गए हैं।

प्रोफेशनल फ्रंट पर कजरी डायरेक्टर हैं

कजरी की बात करें तो वह राज बब्बर के भाई और प्रोड्यूसर किशन बब्बर की बेटी हैं। कजरी प्रतीक बब्बर से छोटी हैं। प्रतीक ने भी अपने सोशल मीडिया पर कजरी संग कई फोटोज शेयर किए हैं। प्रोफेशनल फ्रंट पर कजरी डायरेक्टर हैं। उनकी शॉर्ट फिल्म खोज को खूब पसंद किया गया था। इस शॉर्ट फिल्म में यंग पंजाबी ब्राइड की जर्नी को दिखाया गया था।

सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव

इसके अलावा उनकी शॉर्ट फिल्म पर्दा को भी काफी सराहा गया था। कजरी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वहीं प्रतीक बब्बर की बात करें तो बता दें कि जनवरी 2019 में प्रतीक बब्बर गर्लफ्रेंड सान्या सागर संग शादी के बंध में बंध गए। उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती हैं। आखिरी बार प्रतीक फिल्म मुल्क में नजर आए थे। इसके अलावा वह अमेजन प्राइम की वेब सीरीज फोर मोर शॉर्ट्स प्लीज में भी दिखे।

टॅग्स :लोकसभा चुनावराज बब्बरप्रतीक बब्बरकांग्रेसफतेहपुर सीकरीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम