लाइव न्यूज़ :

लखनऊ: राजनाथ के खिलाफ संयुक्त विपक्ष की उम्मीदवार होंगी पूनम सिन्हा, सोनाक्षी करेंगी मां के लिए प्रचार

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: April 6, 2019 16:40 IST

पूनम सिन्हा समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ेंगी। महागठबंधन में यह सीट सपा के खाते में है।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा अपने मां-पिता के लिए लोकसभा चुनाव में उतरेंगी। लखनऊ सीट पर दो से ढाई लाख कायस्थ वोट हैं।

कांग्रेस नेता और पूर्व बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा उत्तर प्रदेश के लखनऊ सीट से गृह मंत्री राजनाथ सिंह के खिलाफ उतरने की तैयारी है। पूर्व केंद्रीय मंत्री शत्रुघ्न सिन्हा 6 अप्रैल को कांग्रेस में शामिल हुए हैं।

विपक्ष की संयुक्त उम्मीदवार

पूनम सिन्हा समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ेंगी। महागठबंधन में यह सीट सपा के खाते में है। कांग्रेस इस सीट पर उम्मीदवार नहीं उतारेगी और सिन्हा का समर्थन करेगी। 

समाजवादी पार्टी लखनऊ के अलावा वाराणसी में पीएम मोदी के खिलाफ संयुक्त विपक्षी उम्मीदवार उतारने की कोशिश में है। पार्टी ने अब तक इन सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है।

लखनऊ 30 सालों से बीजेपी का अभेद्य गढ़

लखनऊ बीजेपी का मजबूत गढ़ है। 1991 से यह सीट बीजेपी के पास है। दिवंगत प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी 1991 से 2009 तक लगातार पांच बार यहां से सांसद रहे हैं। पिछले दो चुनावों में यहां कांग्रेस प्रत्याशी दूसरे नंबर पर रहा था। 

पिछली बार राजनाथ के खिलाफ इस सीट पर रीता बहुगुणा जोशी ने चुनाव लड़ा था। फिलहाल जोशी योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं। इस सीट पर 1996 में राजबब्बर और 1998 में मुजफ्फर अली ने अटल के खिलाफ लड़ा था लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली।

कायस्थ वोटों से जीत की उम्मीद

शत्रुघ्न सिन्हा को कांग्रेस पार्टी ने पटना साहिब से टिकट दिया गया है। सिन्हा शनिवार को कांग्रेस में शामिल हुए और इसे कुछ घन्टे बाद ही उन्हें उम्मीदवार घोषित किया गया। अब पटना साहिब से वह केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा उम्मीदवार रविशंकर प्रसाद को चुनौती देंगे। पिछली बार सिन्हा भाजपा के टिकट पर पटना साहिब से चुनाव जीते थे।

लखनऊ सीट पर दो से ढाई लाख कायस्थ वोट हैं। इसके ओबीसी, मुस्लिम और दलित वोट पूनम सिन्हा को मिल सकते हैं। महागठबंधन की उम्मीद इस समीकरण पर टिकी हुई हैं। बता दें कि पिछली बार राजनाथ सिंह ने 2.73 लाख वोटों से जीत हासिल की थी।

सोनाक्षी सिन्हा करेंगी प्रचार

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा अपने मां-पिता के लिए लोकसभा चुनाव में उतरेंगी। कांग्रेस में पिता के जाने के सवाल पर सोनाक्षी ने कहा था, 'मेरे पिता शुरुआत से पार्टी (बीजेपी) से जुड़े रहे। अटल जी, आडवाणी के वक्त से वह इसमें थे। लेकिन पार्टी ने उन्हें वह इज्जत नहीं दी जो उन्हें मिलनी चाहिए थी। मेरे हिसाब से उन्होंने देर कर दी। यह काफी पहले करना चाहिए था।'

टॅग्स :लोकसभा चुनावराजनाथ सिंहलखनऊकांग्रेसअखिलेश यादवउत्तरा प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019lucknow-pc
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए