लाइव न्यूज़ :

भाजपा नेता विजय गोयल ने कहा, पीएम की दिल्ली रैली, विपक्ष के ताबूत में आखिरी कील होगी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 7, 2019 18:09 IST

पार्टी ने रामलीला मैदान को उसके राजनीतिक महत्व को देखते हुए प्रधानमंत्री की बुधवार की रैली के लिए चुना और यह सभा दिल्ली की सबसे बड़ी सार्वजनिक सभा होगी। भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि सड़क किनारे बड़ी-बड़ी डिजिटल स्क्रीन लगाई जाएंगी।

Open in App
ठळक मुद्देरैली के लिए नोएडा, गाजियाबाद तथा फरीदाबाद से लोगों को लाने के लिए व्यवस्था की गई है। पार्टी ने पर्याप्त संख्या में एम्बुलेंस, पेयजल और रास्ते के मानचित्र सुनिश्चित किए हैं।

केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता विजय गोयल ने मंगलवार को कहा कि ऐतिहासिक रामलीला मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली दिल्ली आप तथा कांग्रेस के ताबूत में आखिरी कील होगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा को उम्मीद है कि इस रैली में मुस्लिम महिलाओं और पहली बार मतदान करने वाले युवा बड़ी संख्या में भाग लेंगे।

 उन्होंने कहा कि पार्टी ने रामलीला मैदान को उसके राजनीतिक महत्व को देखते हुए प्रधानमंत्री की बुधवार की रैली के लिए चुना और यह सभा दिल्ली की सबसे बड़ी सार्वजनिक सभा होगी। भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि सड़क किनारे बड़ी-बड़ी डिजिटल स्क्रीन लगाई जाएंगी और रैली के लिए नोएडा, गाजियाबाद तथा फरीदाबाद से लोगों को लाने के लिए व्यवस्था की गई है।

पार्टी ने पर्याप्त संख्या में एम्बुलेंस, पेयजल और रास्ते के मानचित्र सुनिश्चित किए हैं। गोयल ने कहा, ‘‘मैं समझता हूं कि इस रैली के बाद, कांग्रेस और आप उम्मीदवारों के लिए अपनी जमानतें बचाना कठिन हो जाएगा।यह दिल्ली में विपक्ष के ताबूत में आखिरी कील होगी।’’ 

दिल्ली के हर कोने से लोग रामलीला मैदान पहुंच सकें, इसके लिए 5 हजार से ज्यादा बसों की बुकिंग की गई है। इसके अलावा लोग मेट्रो और निजी वाहनों से भी आएंगे। चांदनी चौक, दरियागंज, पहाड़गंज जैसे आसपास के इलाकों से लोग छोटी-छोटी टोलियां बनाकर रामलीला मैदान पहुंचेंगे।

हालांकि, प्रदेश के नेता दावा कर रहे हैं कि यह यादगार रैली होगी, जिसमें दो से ढाई लाख लोग जुटेंगे, मगर रामलीला मैदान में कपैसिटी 70 से 80 हजार लोगों की है। ऐसे में ढाई लाख लोग कहां इकट्ठा होंगे, यह देखने वाली बात रहेगी। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावदिल्ली लोकसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदीविजय गोयलमनोज तिवारीकांग्रेसआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील