लाइव न्यूज़ :

जानें क्यों तुगलक रोड का जिक्र कर पीएम मोदी ने साधा कांग्रेस पर निशाना?

By भाषा | Updated: April 11, 2019 20:39 IST

वोट बैंक की राजनीति में कांग्रेस के संलिप्त रहने के आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि अगर वे चाहते तो 1971 के भारत-पाक युद्ध के बाद ही असम और जम्मू-कश्मीर की समस्याओं का समाधान कर देते।

Open in App

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भ्रष्टाचार में संलिप्त रहने के लिए बृहस्पतिवार को कांग्रेस की आलोचना की और कहा कि विपक्षी पार्टी का ‘‘तुगलक रोड चुनाव घोटाला’’ सामने आया है। उन्होंने यहां एक रैली में कहा कि नये घोटाले में गरीब बच्चों और गर्भवती महिलाओं के पोषण के लिए दिए जाने वाले करोड़ों रुपये जब्त किए गए हैं जबकि उसके खिलाफ भ्रष्टाचार के पुराने मामले अब भी चल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि ‘‘नामदार परिवार’’ भ्रष्टाचार में संलिप्त है और इसे जीवन का जरिया बना चुका है जिसके लिए इसके सदस्य अब भी जमानत पर हैं लेकिन वे कहते हैं ‘‘चौकीदार चोर है।’’ उन्होंने किसी का नाम लिए बिना कहा, ‘‘दिल्ली में तुगलक रोड है और वहां एक बंगले में बड़े नेता रहते हैं। पिछले कुछ दिनों के दौरान कई करोड़ रुपये का खेल हुआ। इस बंगले से जुड़े लोगों से बोरियों में भरे रुपये बरामद किए गए।’’

उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा, ‘‘यह तुगलक रोड चुनाव घोटाला है और चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस इसमें संलिप्त है... अगर वे लूटेंगे नहीं तो चुनाव कैसे लड़ेंगे?’’ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने राष्ट्रीय राजधानी के तुगलक रोड पर एक बंगला खरीदा है और उनके पूर्व निजी सचिव प्रवीण कक्कड़ का घर इंदौर तथा पूर्व सलाहकार राजेन्द्र कुमार मिगलानी का घर दिल्ली में है जहां सात अप्रैल को आयकर अधिकारियों ने कथित हवाला मामले में छापेमारी की थी। मोदी ने कहा, ‘‘इस तरह के लोगों को वोट देना पाप है।’’ उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में आतंकवादी शिविरों पर हमले का सबूत मांगकर कांग्रेस ने देश की सुरक्षा से समझौता किया है।

वोट बैंक की राजनीति में कांग्रेस के संलिप्त रहने के आरोप लगाते हुए मोदी ने कहा कि अगर वे चाहते तो 1971 के भारत-पाक युद्ध के बाद ही असम और जम्मू-कश्मीर की समस्याओं का समाधान कर देते। उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन उन्होंने निहित स्वार्थों के लिए मुद्दों को जानबूझकर जिंदा रखा।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने घुसपैठ होने दी ताकि वोट बैंक बना रहे। उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन यह चौकीदार सुनिश्चित करेगा कि असम और पूर्वोत्तर के लोगों के हितों की रक्षा के लिए घुसपैठ रूके।’’ 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसलोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए