लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी या NDA का कोई भी नेता सशस्त्र बलों की राजनीतिकरण नहीं करना चाहता: निर्मला

By भाषा | Updated: April 14, 2019 20:12 IST

सीतारमण ने पूछा कि क्या इस बात की तुलना करना गलत है कि 2008 के मुंबई आतंकी हमलों के बाद मनमोहन सिंह सरकार कितनी कमजोर थी और 2019 में जैश-ए-मोहम्मद द्वारा पुलवामा में किये गये आतंकी हमले के बाद मोदी सरकार कितनी मजबूत है।

Open in App

रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या राजग के कोई भी अन्य नेता सशस्त्र बलों का राजनीतिकरण नहीं करना चाहते तथा फौज को जो ठीक लगे वैसी कार्रवाई करने की आजादी देने वाली राजनीतिक इच्छाशक्ति की बात करने में कुछ भी गलत नहीं है।

यहां शिक्षाविदों और युवा विचारकों के साथ एक अनौपचारिक संवाद सत्र में रक्षा मंत्री ने कहा कि विपक्ष लगातार आरोप लगा रहा है कि सशस्त्र बलों का राजनीतिकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘कोई सशस्त्र बलों का राजनीतिकरण नहीं करना चाहता। ना मैं या प्रधानमंत्री और ना ही सरकार से अन्य कोई। हम सेना का राजनीतिकरण नहीं करना चाहते।’’

सीतारमण ने पूछा कि क्या इस बात की तुलना करना गलत है कि 2008 के मुंबई आतंकी हमलों के बाद मनमोहन सिंह सरकार कितनी कमजोर थी और 2019 में जैश-ए-मोहम्मद द्वारा पुलवामा में किये गये आतंकी हमले के बाद मोदी सरकार कितनी मजबूत है।

उन्होंन कहा कि पुलवामा के बाद कार्रवाई की गयी क्योंकि हमने भारत में लोगों से कहते सुना कि क्या इसी सरकार के लिए हमने वोट दिया था? क्या आप कदम उठाने में सक्षम हैं? रक्षा मंत्री ने लोगों से राजनीतिकरण और राजनीतिक इच्छाशक्ति में अंतर करने को कहा। राफेल सौदे को लेकर सीतारमण ने कांग्रेस पर झूठ फैलाने का आरोप लगाया। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावनिर्मला सीतारमणनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील