लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव के नतीजों के पहले विपक्षी नेताओं की आज बैठक, EVM-VVPAT के मुद्दे पर चुनाव आयोग से भी मुलाकात

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 21, 2019 05:13 IST

विपक्ष को एकजुट करने के प्रयास के तहत आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और तेलुगूदेशम पार्टी के नेता एन चंद्रबाबू नायडू ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ उनके कोलकाता स्थित आवास पर बैठक की और त्रिशंकु परिणाम की स्थिति में केंद्र में गैर-भाजपाई सरकार बनाने की संभावना पर उनसे चर्चा की।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस नेताओं ने सोनिया गांधी के दिशानिर्देश में शनिवार को बैठक की थी जहां मौजूदा राजनीतिक हालात पर चर्चा की गयी। एक्जिट पोल की आलोचना करते हुए कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच. डी. कुमारस्वामी ने दावा किया कि यह सभी फर्जी हैं और गलत तरीके से तैयार किए गए है। 

लोकसभा चुनाव के नतीजे आने से पहले कांग्रेस और दूसरे प्रमुख विपक्षी दलों के नेता मंगलवार को दिल्ली में मुलाकात करके राजनीतिक हालात पर तथा सरकार बनाने के दावे के लिए गैर-राजग गठबंधन बनाने की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे। एक सूत्र ने कहा, ‘‘बैठक में फैसला किया गया कि 23 मई को चुनाव परिणाम आने के बाद त्रिशंकु परिणाम की स्थिति में महागठबंधन के अन्य भागीदारों के साथ विस्तार से चर्चा की जाएगी।’’ इसके अलावा विपक्ष के नेता चुनाव आयोग से भी मिलेंगे और वीवीपीएटी की पर्चियों का मिलान उच्चतम न्यायालय के आदेश के मुताबिक करने का आग्रह करेंगे

विपक्ष को एकजुट करने के प्रयास के तहत आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और तेलुगूदेशम पार्टी के नेता एन चंद्रबाबू नायडू ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ उनके कोलकाता स्थित आवास पर बैठक की और त्रिशंकु परिणाम की स्थिति में केंद्र में गैर-भाजपाई सरकार बनाने की संभावना पर उनसे चर्चा की। नायडू ने ‘महागठबंधन’ की भविष्य की रणनीति पर बनर्जी के साथ 45 मिनट तक बातचीत की जिस दौरान उन्होंने कांग्रेस के समर्थन से क्षेत्रीय दलों के साथ गैर-भाजपाई सरकार बनाने की संभावना पर गुफ्तगू की। 

 ममता बनर्जी के दिल्ली दौरे पर फैसला 23 मई के बाद 

सूत्र ने कहा कि ममता बनर्जी के दिल्ली दौरे पर भी फैसला 23 मई के बाद लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी आज बनर्जी से फोन पर बात की और ‘महागठबंधन’ की रणनीति पर चर्चा की। नायडू ने सोमवार को भी बनर्जी से मुलाकात की थी। रविवार को वह संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी तथा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से नयी दिल्ली में अलग-अलग मिले। उन्होंने राकांपा अध्यक्ष शरद पवार, बसपा अध्यक्ष मायावती और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल से भी चर्चा की। इस बीच अखिलेश और मायावती ने भी मुलाकात की और आगे के लिए अपनी रणनीति तय की।

विपक्ष के नेता चुनाव आयोग से भी मिलेंगे और वीवीपीएटी की पर्चियों का मिलान उच्चतम न्यायालय के आदेश के मुताबिक करने का आग्रह करेंगे। विपक्षी नेताओं की अनौपचारिक मुलाकात में कांग्रेस की ओर से अहमद पटेल एवं गुलाम नबी आजाद, तृणमूल कांग्रेस से डेरेक ओ ब्रायन, राकांपा के शरद पवार, माकपा के सीताराम येचुरी, भाकपा के डी राजा और बसपा के सतीश चंद्र मिश्रा सहित कई नेता शामिल हो सकते हैं। लोकसभा चुनाव के लिए सात चरण में मतदान हुआ है और 23 मई को मतगणना होगी । दरअसल, विपक्ष की याचिका पर उच्चतम न्यायालय ने आदेश दिया है कि हर विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले किन्हीं पांच बूथों पर वीवीपीएटी पर्चियों का मिलान किया जाएगा। हालांकि कांग्रेस एवं कई अन्य विपक्षी दल लगातार यह मांग उठा रहे थे कि कम से कम 50 फीसदी वीवीपीएटी पर्चियों का मिलान किया जाए। हालांकि एक्जिट पोल के मद्देनजर विपक्ष ने थोड़ी सावधानी बरतते हुए कोई औपचारिक बैठक नहीं करने का फैसला किया है। 

तेजस्वी यादव ने कहा कि यह सिर्फ बाजार का दबाव है

कांग्रेस नेताओं ने सोनिया गांधी के दिशानिर्देश में शनिवार को बैठक की थी जहां मौजूदा राजनीतिक हालात पर चर्चा की गयी। राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि यह सिर्फ बाजार का दबाव है। समाजवादी नेता शरद यादव भी कुछ ऐसा ही सोचते हैं। एक्जिट पोल को ‘गपशप’ बताने वाली तृणमूल कांग्रेस का कहना है कि उसके अपने आकलन के अनुसार पार्टी फिर से पश्चिम बंगाल में सभी सीटों पर जीत दर्ज कर रही है। एक्जिट पोल की आलोचना करते हुए कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच. डी. कुमारस्वामी ने दावा किया कि यह सभी फर्जी हैं और गलत तरीके से तैयार किए गए है। (समाचार एजेंसी भाषा इनपुट के साथ) 

टॅग्स :लोकसभा चुनावमहागठबंधनकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत