लाइव न्यूज़ :

यूपी में योगी सरकार के मंत्री व सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर का दावा, 13 अप्रैल को ही दे चुका हूं मंत्रिमंडल से इस्तीफा

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 6, 2019 16:58 IST

राजभर ने बताया कि वह इस मसले पर चुनाव आयोग में लिखित शिकायत कर चुके हैं, लेकिन चुनाव आयोग भाजपा से मिलीभगत के कारण कोई कार्रवाई नहीं कर रही। भाजपा से उनका अब कोई रिश्ता नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को पप्पू बोले लेकिन भाजपा सबसे अधिक परेशान पप्पू से ही है क्योंकि पप्पू भाजपा की हवा निकाल रहे हैं।भाजपा से उनका अब कोई रिश्ता नहीं है। उनके दल के कार्यक्रमों में भाजपा का कोई झंडा नहीं लगता।

भाजपा की सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के काबिना मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सोमवार को दावा किया कि भाजपा सरकार से उन्होंने और दर्जा प्राप्त दो मंत्रियों ने पहले ही इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने जानकारी दी कि गत 13 अप्रैल को ही उन्होंने इस्तीफा सौंप दिया है, अब इस्तीफा स्वीकार करने का फैसला भाजपा को करना है।

उन्होंने स्पष्ट किया है कि भाजपा लोकसभा चुनाव में लाभ लेने के लिये इस्तीफे को स्वीकार नहीं कर रही। उन्होंने इसके साथ ही कहा कि इस्तीफ़ा स्वीकार करना भाजपा सरकार का काम है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा अपने चुनावी कार्यक्रमों में उनके फोटो व झंडा का उपयोग कर रही है।  

राजभर ने बताया कि वह इस मसले पर चुनाव आयोग में लिखित शिकायत कर चुके हैं, लेकिन चुनाव आयोग भाजपा से मिलीभगत के कारण कोई कार्रवाई नहीं कर रही। भाजपा से उनका अब कोई रिश्ता नहीं है। उनके दल के कार्यक्रमों में भाजपा का कोई झंडा नहीं लगता।

उन्होंने उत्तर प्रदेश में महागठबंधन की विजय का दावा किया तथा कहा कि भाजपा भले ही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को पप्पू बोले लेकिन भाजपा सबसे अधिक परेशान पप्पू से ही है क्योंकि पप्पू भाजपा की हवा निकाल रहे हैं।

टॅग्स :लोकसभा चुनावउत्तरा प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019योगी आदित्यनाथनरेंद्र मोदीराहुल गांधीअमित शाहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील