लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनावः दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का भाजपा पर आरोप, आप विधायक को  10-10 करोड़ की पेशकश

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 1, 2019 17:13 IST

भाजपा ने इस दावे को 'विचित्र आरोप’ बताते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी ध्यान आकर्षित करने के लिए बेचैन है। सिसोदिया ने आरोप लगाया कि भाजपा ने इससे पहले भी आप के विधायकों को ‘खरीदने’ की कोशिश की थी, जिस पर जनता ने उचित जवाब दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा के मीडिया प्रमुख अशोक गोयल ने कहा, ‘‘ चुनाव में हार के डर से आप परेशान है और इस तरह का विचित्र आरोप लगाकर उनके नेता ध्यान आकर्षित करना चाहते हैं।सिसोदिया ने आरोप लगाया कि भाजपा ने इससे पहले भी आप के विधायकों को ‘खरीदने’ की कोशिश की थी, जिस पर जनता ने उचित जवाब दिया था।

भाजपा पर विधायकों की खरीद-फरोख्त में शामिल होने का आरोप लगाते हुए आम आदमी पार्टी के नेता और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार को कहा कि उनके सात विधायकों को भाजपा ने अपने दल में लाने के लिए 10-10 करोड़ रुपये देने की पेशकश की।

हालांकि भाजपा ने इस दावे को 'विचित्र आरोप’ बताते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी ध्यान आकर्षित करने के लिए बेचैन है। सिसोदिया ने आरोप लगाया कि भाजपा ने इससे पहले भी आप के विधायकों को ‘खरीदने’ की कोशिश की थी, जिस पर जनता ने उचित जवाब दिया था।

उन्होंने दावा किया कि इस बार भी जनता उन्हें करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा, ‘‘ अब जबकि भाजपा के पास कोई विकास का मुद्दा उठाने के लिए नहीं रह गया हो तो वह आप के सात विधायकों को 10-10 करोड़ में खरीदने के प्रयास में जुट गई है।’’ सिसोदिया ने प्रधानमंत्री मोदी की उस टिप्पणी की भी निंदा की जिसमें उन्होंने कहा था कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के 40 विधायक उनके संपर्क में हैं और जैसे ही भाजपा आम चुनाव जीतेगी, ये विधायक तृणमूल कांग्रेस छोड़ देंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘ एक प्रधानमंत्री द्वारा ऐसा बयान देना सही नहीं है। उन्हें यह मालूम होना चाहिए कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है और लोकतंत्र की वजह से ही वह प्रधानमंत्री हैं।’’ सिसोदिया के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा के मीडिया प्रमुख अशोक गोयल ने कहा, ‘‘ चुनाव में हार के डर से आप परेशान है और इस तरह का विचित्र आरोप लगाकर उनके नेता ध्यान आकर्षित करना चाहते हैं।’’ 

टॅग्स :लोकसभा चुनावदिल्ली लोकसभा चुनाव 2019मनीष सिसोदियाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)आम आदमी पार्टीअरविन्द केजरीवालनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी