लाइव न्यूज़ :

उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से मनोज तिवारी और शीला दीक्षित में जंग, ‘आप’ से दिलीप पांडेय मैदान में

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 26, 2019 20:48 IST

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर पूर्वी दिल्ली पर शीला दीक्षित के आने से देश के सबसे रोचक मुकाबलों से एक बना :तिवारीतिवारी ने दावा किया कि दिल्ली में लोकसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी लड़ाई है और ‘आप’ तीसरे स्थान पर रह जाएगी।

भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने शुक्रवार को कहा कि चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के उतरने से यह लड़ाई बहुत रोचक हो गयी है, क्योंकि यहां दो राष्ट्रीय दलों के दिल्ली इकाई के अध्यक्ष एक-दूसरे के सामने खड़े हैं।

तिवारी उत्तर पूर्व दिल्ली से मौजूदा सांसद हैं, वहीं कांग्रेस ने पार्टी की दिल्ली इकाई की अध्यक्ष दीक्षित को उतारा है। दिल्ली के भाजपा अध्यक्ष तिवारी ने कहा, ‘‘मैं शीलाजी का सम्मान करता हूं और उनका स्वागत करता हूं। उन्होंने उत्तर पूर्वी दिल्ली के मुकाबले को देश के सबसे रोचक मुकाबलों में से एक बना दिया है।’’

तिवारी ने दावा किया कि दिल्ली में लोकसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी लड़ाई है और ‘आप’ तीसरे स्थान पर रह जाएगी। दिल्ली में लोकसभा की सातों सीटों पर फिलहाल भाजपा का कब्जा है। उन्होंने कहा कि उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र की रोचक बात यह भी है कि यहां से दो राष्ट्रीय दलों के प्रदेश अध्यक्ष आमने-सामने हैं।

आम आदमी पार्टी ने यहां से अपने वरिष्ठ उम्मीदवार दिलीप पांडेय को उतारा है। वह भी अपनी पार्टी की दिल्ली इकाई के संयोजक रह चुके हैं। मुकाबला इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इस सीट पर मुस्लिम और पूर्वांचली मतदाताओं की बड़ी आबादी है। तिवारी और पांडेय दोनों पूर्वांचल से आते हैं।

पूर्वी उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के रहने वाले पांडेय कुछ साल पहले हांगकांग में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर काम करते थे और बाद में आप में शामिल हो गये। पांडेय ने कहा, ‘‘मैं ही एक उम्मीदवार हूं जिसने क्षेत्र के लगभग हर हिस्से का दौरा किया है और घर घर जाकर मतदाताओं से मिला हूं। जहां तक तिवारी की बात है, उन्होंने पूर्वांचल के लोगों की भावनाओं को आहत किया है और उनके लिए कुछ नहीं किया।’’ दिल्ली भाजपा के एक नेता ने कहा कि पार्टी ने अपने क्षेत्र में तिवारी के समर्थन में रोडशो निकालने की योजना बनाई है जिसमें पार्टी अध्यक्ष अमित शाह भाग ले सकते हैं। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावदिल्ली लोकसभा चुनाव 2019उत्तर पूर्वी दिल्लीमनोज तिवारीशीला दीक्षितभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसआम आदमी पार्टीअरविन्द केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत